{"_id":"62b3736aaa89767be12627a6","slug":"mk-warriors-and-mk-titans-won-the-match-aligarh-news-ali294482728","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमके वॉरियर्स व एमके टाइंटस ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमके वॉरियर्स व एमके टाइंटस ने हासिल की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से महुआ खेड़ा में खेली जा रही समर क्रिकेट लीग में एमके वॉरियर्स व एमके टाइंटस ने जीत हासिल की।
एमके वॉरियर्स ने 29.1 ओवर में 173 रन बनाए। गौरव ठाकुर ने 42 रन व वंश राजपूत ने 20 रन की पारी खेली। एमके लायंस के मोहित ने चार विकेट, मयंक व अर्थ नागर ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस 18.1 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। 66 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। हर्ष यादव ने 35 रन व प्रेम कुमार ने 22 रन की पारी खेली। वॉरियर्स के गेंदबाज एस फहीम ने तीन विकेट, वंश गोविल ने दो विकेट चटकाए। प्रशिक्षक मंसूर अहमद ने एस फहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एमके स्पार्टंस ने 27.1 ओवर में 122 रन का लक्ष्य दिया। अर्श गुप्ता ने 32 रन व अब्दुल्ला अजमत ने 22 रन की पारी खेली। एमके टाइंटस के अरीब अजमत, बबलू यादव, नितिन ठाकुर, कपिल ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी टाइंटस ने 27.4 ओवर में आठ विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। नितराज हरियाना ने नाबाद 57 रन व तरुण ने 19 रन की पारी खेली। स्पार्टंस के शिवम सिंह ने दो विकेट चटकाए। केपी सिंह ने नितराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ब्यूरो