फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MK beat Cover Drive

अंडर-12 लिटिल चैंप्स: एमके ने कवर ड्राइव को 131 रन से हराया, प्रतीक मैन ऑफ द मैच

Tue, 07 Jan 2025 03:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 03:35 PM IST
सार

एमके अलीगेरियन एकेडमी की टीम 29.1 ओवर में 291 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी कवर ड्राइव एकेडमी की टीम 24.1 ओवर में 160 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
MK beat Cover Drive
खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते धवीर सिंह - फोटो : आयोजक

विस्तार

कवर ड्राइव एकेडमी के मैदान पर चल रहे अंडर-12 लिटिल चैंप्स क्रिकेट टूर्नामेंट में एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी ने कवर ड्राइव को 131 रन से हरा दिया।

विज्ञापन


6 जनवरी को धौर्रा स्थित कवर ड्राइव एकेडमी के मैदान पर 30 ओवर के मैच में एमके अलीगेरियन एकेडमी की टीम 29.1 ओवर में 291 रन पर सिमट गई। प्रतीक ने 29 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली। प्रतीक यादव ने 57 रन व इस्माइल ने 31 रन बनाए। कवर ड्राइव के गेंदबाज स्वप्निल व हमजाह खान ने तीन-तीन विकेट झटके। जैनुल ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


जवाब में उतरी कवर ड्राइव एकेडमी की टीम 24.1 ओवर में 160 रन पर सिमट गई। जैनुल ने 38 रन व तन्मय ने 12 रन बनाए। एमके के प्रतीक व सुल्तान ने तीन-तीन विकेट और रिषभ शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। धवीर सिंह ने प्रतीक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर मसूदुज्जफर अमीनी, फाजिल इलियासी, मंसूर अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed