{"_id":"67bb79b112177a71b90d03d9","slug":"mite-infested-wheat-and-dead-rat-found-in-ration-khar-news-c-115-1-sali1020-100296-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राशन में मिला घुन लगा गेहूं…मरा चूहा, ब्लेड और ईंटों के टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राशन में मिला घुन लगा गेहूं…मरा चूहा, ब्लेड और ईंटों के टुकड़े
Mon, 24 Feb 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:10 AM IST
सार
इस संबंध आपूर्ति निरीक्षक पीयूष गौतम से बात की गई तो उन्होंने पहले तो कोई जवाब नहीं दिया, उसके बाद स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
टप्पल के सलेमपुर में सरकारी राशन में मिला मरा हुआ चूहा, ब्लेड व गंदगी
- फोटो : पाठक
विस्तार
घुन लगा गेहूं, उसमें भी मरा चूहा, ब्लेड और ईंटों के टुकड़े….इस गेहूं को खाने मतलब खुद की जान जोखिम में डालना है। गांव सलेमपुर में इस बार राशन में मिले गेहूं को देख ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
घुन लगा गेहूं मिलने के बाद जिले में उसके वितरण पर रोक लगा दी गई है। लेकिन इसके बाद भी घुन लगा गेहूं राशन में दिया जा रहा है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहनगर सोरौला, सलेमापुर में कोटा से मिलने वाला राशन इस बार घुन लगा गेहूं ही मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें में गंदी मिट्टी, ईंट, गोबर आदि मिले हैं।
विज्ञापन
गांव सलेमापुर निवासी विनीत अत्री ने बताया कि वह 16 फरवरी को डीलर से 15 किलो राशन लेकर आए थे। 22 फरवरी को जब उनकी मां पीसने के लिए निकाला तो उसमें गंदी मिट्टी और मरा चूहा पड़ा हुआ था। इसी गांव के राजकुमार ने बताया कि वह भी 16 फरवरी को ही 20 किलोग्राम राशन लेकर आए थे। उसमें ब्लेड का टुकड़ा मिला है।
विज्ञापन
इसी तरह की शिकायत गांव पवन कुमार, हरेंद्र सिंह, लाखन चौधरी और सुधीर चौधरी ने की है। इन्होंने जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। इस संबंध आपूर्ति निरीक्षक पीयूष गौतम से बात की गई तो उन्होंने पहले तो कोई जवाब नहीं दिया, उसके बाद स्विच ऑफ कर लिया।