फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Missing student of Abdullah School found in Ghaziabad

अलीगढ़ : गाजियाबाद में मिली अब्दुल्ला स्कूल की लापता छात्रा

Sun, 08 May 2022 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Missing student of Abdullah School found in Ghaziabad
जयगंज इलाके की रहने वाली अब्दुल्ला स्कूल की नवीं कक्षा की छात्रा गाजियाबाद में मिली है। एक व्यक्ति ने छात्रा के पिता को मोबाइल पर यह खबर दी। इस खबर पर यहां से पहुंची पुलिस व परिजन 17 दिन बाद किशोरी को लेकर आए।
विज्ञापन

बता दें कि 20 अप्रैल को छात्रा स्कूल गई थी। इसके बाद वह गायब हो गई। जांच में पाया कि किशोरी अकेली स्टेशन गई और वहां से एक ट्रेन में दिल्ली की ओर गई। मगर दिल्ली नहीं पहुंची। सीसीटीवी देखने पर पुलिस को दिल्ली स्टेशन पर पहुंचने के छात्रा के कोई सुराग नहीं मिले। तब से पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी। इसी बीच किशोरी के परिवार को एक व्यक्ति का फोन पहुंचा, जिसने बताया कि आपकी बेटी हमारे पास गाजियाबाद में है। इस खबर पर पुलिस पहुंची और किशोरी को ले आई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रवेश राणा के अनुसार किशोरी भटकते हुए गाजियाबाद पहुंची थी। वहा ट्रेन में रोते हुए दानिश नाम का व्यक्ति उसे मिला और अपने साथ ले गया। वह इस दौरान उसी के घर पर रही। परिवार के विषय में उसने काफी प्रयास के बाद बताया और अब घर पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed