{"_id":"693fae98a73457cddc023fd7","slug":"missing-inspector-family-refuses-to-conduct-dna-test-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीएनए टेस्ट कराने नहीं आ रहा लापता इंस्पेक्टर का परिवार, हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीएनए टेस्ट कराने नहीं आ रहा लापता इंस्पेक्टर का परिवार, हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करेगी पुलिस
Mon, 15 Dec 2025 12:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:16 PM IST
सार
इंस्पेक्टर अनुज कुमार 17 सितंबर की रात से गायब हो गए। उनकी मां ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर दी। पुलिस ने गुमशुदगी मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।दाऊद खां स्टेशन के पास मिले शव को कपड़ों के आधार पर अनुज का शव माना है, अनुज की मां व भाई को डीएनए नमूना देने के लिए बुलाया। कोई भी डीएनए टेस्ट के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार
- फोटो : परिजन
विस्तार
लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। दाऊद खां स्टेशन के पास मिले शव से डीएनए मिलान के लिए अनुज के परिजन नमूने देने नहीं आ रहे। इसे लेकर पुलिस अब हाईकोर्ट में 16 दिसंबर को यही रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
मूल रूप से गाजियाबाद कविनगर की अवंतिका कॉलोनी के इंस्पेक्टर अनुज कुमार यहां पुलिस लाइन में तैनात थे। परिवार के साथ महुआखेड़ा की प्रभात नगर कॉलोनी में किराये पर रहते थे। 17 सितंबर की रात अनुज घर से गायब हो गए। इस पर उनकी मां सुशीला ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर दी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
साथ में उसी रात दाऊद खां स्टेशन के पास मिले शव को कपड़ों के आधार पर अनुज का शव माना है, जिसके संबंध में अनुज की मां व भाई को डीएनए नमूना देने के लिए बुलाया गया है। विवेचक सीओ सिकंदराराऊ जेएस अस्थाना का कहना है कि अब अदालत में भी यही बताया जाएगा। फिर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन