फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Missing cleaner murdered bodies dumped

लापता सफाईकर्मी की हत्या कर शव फेंका

Wed, 03 Aug 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Missing cleaner murdered bodies dumped
लापता सफाईकर्मी की हत्या कर शव फेंका - फोटो : महीपाल ‌सिंह
महानगर से सटे क्वार्सी बाईपास के गांव भगवानगढ़ी से लापता सफाई कर्मचारी की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव के बाहर फेंक दिया। एक पखवाड़े से लापता चल रहे सफाईकर्मी का एकाएक इस तरह शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद उसकी पत्नी को ही हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र के गांव भगवानगढ़ी निवासी 35 वर्षीय किरनपाल पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मचारी था। परिवार में पत्नी चंद्रवती है। किरनपाल की तैनाती जवां के गांव में थी। वह 16 जुलाई को घर से ड्यूटी के लिए निकला था। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने आसपास के इलाके व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। 19 जुलाई को परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे गांव से लोग जब जंगल में निकले तो गांव के पास ही सड़क किनारे एक टाट के बोरे में शव दिखाई दिया। देखते ही देखते ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलते ही क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो वह किरनपाल का था। शव मिलने की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शव पर चोट के निशान थे। हालांकि अभी घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर किरनपाल के घर की तलाशी भी ली। महिला से अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

भाभी पर देवर का शक, टूटी मिली पसलियां
सफाईकर्मी की हत्या के बाद उसके भाई ने अपनी भाभी पर ही शक जताया है। एसओ क्वार्सी के अनुसार देवर ने शक जताते हुए भाभी के खिलाफ दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, यह भी जांच में प्रकाश में आया है कि पति के गायब होने से एक दिन पहले महिला ने नया मोबाइल व नया सिम खरीदा था। इधर, पोस्टमार्टम में सफाईकर्मी के शरीर की आठ पसलियां टूटी होने व जबड़े में चोट का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गड्ढे में दबाया शव
मिट्टी से सनी लाश को देखकर अंदेशा जताया गया है कि हत्या करने के बाद शव को गड्डे में दफना दिया गया था। बाद में राज खुलता देख शव को गड्डे से निकालकर बोरे में बंद कर गांव के बाहर फेंका गया। शव बुरी तरह गल चुका था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed