फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   missing amu student withdraw money from his own account

लापता एएमयू छात्र के मोबाइल की दिल्ली में मिली लोकेशन, पुलिस टीम रवाना

Fri, 26 Feb 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
missing amu student withdraw money from his own account
अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय के सर सैयद हॉल साउथ में रहने वाले मंगलवार से लापता बीए तृतीय वर्ष के छात्र अशरफ अली का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। हां, विश्वविद्यालय प्रशासन को इतनी जरूर जानकारी हुई है कि जिस दिन वह लापता हुआ है उस दिन उसने अपने बैंक के खाते से एटीएम के माध्यम से पैसे निकाले हैं ।
विज्ञापन

इस विषय में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कि अशरफ अली ने शहर के किस एटीएम से कितना पैसा निकाला है। इसके विषय में सोमवार को जानकारी हो पाएगी। जब बैंक अपना स्टेटमेंट जारी करेगा। इसके अलावा छात्र की तलाश में परिजनों के अलावा पुलिस की टीम भी लगी हुई है। मोबाइल के माध्यम से उसकी लोकेशन दिल्ली में पता लगी थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम दिल्ली भी गई है।
विज्ञापन

वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन परिवार वालों के लगातार संपर्क में है। परिवार वाले जहां-जहां भी अपने परिचितों का रिश्तेदारों का होना बता रहे हैं वहां-वहां विश्वविद्यालय प्रशासन भी संपर्क कर रहा है। मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला अशरफ अली मंगलवार से लापता है। इसके संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में गुमशुदगी दे दी है। मंगलवार को लापता होने के बाद बुधवार तड़के 3:00 बजे अशरफ अली के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में आनंद विहार पर मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय वह 50 सेकेंड के लिए ऑन हुआ था। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसी संकेत के आधार पर लापता छात्र के काफी हद तक दिल्ली में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस, विश्वविद्यालय प्रशासन और परिजन भी काम कर रहे हैं। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार छात्र की लोकेशन दिल्ली में होने के चलते वहां के सीसीटीवी खंगलाने एक टीम दिल्ली भेजी गई है। अभी तक वहां से कोई अपडेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed