{"_id":"60499d138ebc3ed94a218017","slug":"missing-amu-student-seen-in-a-cctv-footage-of-ghaziabad-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के लापता छात्र ने गाजियाबाद में एटीएम से निकाले पैसे, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के लापता छात्र ने गाजियाबाद में एटीएम से निकाले पैसे, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर
Thu, 11 Mar 2021 10:35 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद लापता छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लापता छात्र अशरफ अली के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया है कि उसका सुराग गाजियाबाद में मिला है। गाजियाबाद के एक बैंक के एटीएम से अशरफ अली ने एक हजार रुपये निकाले हैं। बैंक खाते में अब 6000 रुपये शेष हैं।
विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि जानकारी से पुलिस को अवगत करा दिया है। इससे पहले अशरफ अली के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली के आनंद विहार में मिली थी।
प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि अशरफ अली ने गाजियाबाद के जिस एटीएम से पैसे निकाले हैं, उस एटीएम से पहले एक दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज हाथ लगी है। फुटेज में अशरफ अली की पहचान उसके साथ रहने वाले छात्रों ने की है।
विज्ञापन
जानकारी होने के बाद पुलिस की एक टीम गाजियाबाद रवाना हो गई। वहां पर पता लगा कि एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज बृहस्पतिवार को उपलब्ध हो पाएगी। उसी के बाद जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।