फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mismanagement in Aligarh District Hospital

अलीगढ़ जिला अस्पताल में बदइंतजामी: रोज आ रहे स्किन के 30 मरीज, दस साल से डॉक्टर ही नहीं

Mon, 12 May 2025 11:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 May 2025 11:25 AM IST
सार

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1400-1500 मरीज आते हैं। मगर अस्पताल में स्वीकृत 43 डॉक्टराें के सापेक्ष 24 डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। स्किन रोग के डॉक्टर न होने की वजह से मरीजों को लौटना पड़ता है।

विज्ञापन
Mismanagement in Aligarh District Hospital
जिला अस्पताल में मरीज की कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में पिछले दस साल से स्किन का कोई डॉक्टर नहीं है। यह स्थिति तब है जब हर रोज स्किन के तीस मरीज यहां आ रहे हैं। वहीं हृदय रोग विशेषज्ञ के भी दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक भी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। तीन साल से फिजिशियन का इंतजार भी अस्पताल प्रशासन कर रहा है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1400-1500 मरीज आते हैं। मगर अस्पताल में स्वीकृत 43 डॉक्टराें के सापेक्ष 24 डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। स्किन रोग के डॉक्टर न होने की वजह से मरीजों को लौटना पड़ता है। उन्हें निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है, जिस पर उनकी जेब पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसी तरह नियमित दो पैथोलॉजिस्ट लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। हालांकि, वर्तमान में जिला रेजीडेंसी कार्यक्रम के तहत 12 जूनियर रेजीडेंट चिकित्सालय में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

एक रिश्तेदार के दाहिने हाथ में खुजली होती थी, जिन्हें दिखाने आए थे। कर्मचारियों ने बताया कि स्किन के डॉक्टर की तैनाती नहीं है।-गौरव सिंह, स्वर्ण जयंती नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे, जिसका उपचार होना था। जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉक्टर नहीं हैं। मुझे निजी अस्पताल में दिखाना पड़ा।-लोकेश शर्मा, मेलरोज बाईपास
अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1400 से 1500 मरीज आते हैं। इस हिसाब से डॉक्टरों की कमी महसूस होती है। डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्राचार किया जा चुका है।-डॉ. जगवीर वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल

Trending Videos

पैरामेडिकल स्टाफ के पद खाली

उप नर्सिंग अधीक्षक, सहायक नर्सिंग अधीक्षक के एक-एक, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के 9, नर्सिंग अधिकारी 10, नर्सिंग अधिकारी (राहत कोष) के 3 पद रिक्त हैं। टेक्निकल स्टाफ के 8 में से 6 पद रिक्त हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 89 में से 37 पद रिक्त हैं।

ये है सूरतेहाल

डॉक्टर स्वीकृत कार्यरत रिक्त
फिजिशियन 2 - 2
चेस्ट फिजिशियन 1 - 1
स्किन 1 - 1
कार्डियोलॉजिस्ट 2 - 2
ईएनटी 2 1 1
एनेस्थेटिस्ट 1 - 1
जनरल सर्जन 2 - 2

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed