{"_id":"5d8cfc038ebc3e015a222f3f","slug":"minor-student-kidnapped-in-car-attempted-gang-rape-aligarh-news-ali214643617","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा का कार में अपहरण, गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा का कार में अपहरण, गैंगरेप की कोशिश
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद पेट्रोल पंप से गुरुवार को दिनदहाड़े कार सवार चार युवकों पर अनुसूचित जाति की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर ले जाने और सिंधौली के एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर तमंचे के बल पर गैंगरेप की कोशिश का आरोप लगा है।
इस दौरान छात्रा के शोर पर वहां पास ही काम कर रहे मजदूर दौड़कर आ गए और छात्रा को बचाया। इस दौरान एक आरोपी को दबोचकर पुुलिस के हवाले कर दिया और तीन आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की मां ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, पुुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
धनीपुर इलाके की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा दोपहर दो बजे करीब कोचिंग पढ़ने जा रही थी। मां के अनुसार बेटी को नौरंगाबाद पेट्रोल पंप के सामने से कार में चार युवकों ने घेर लिया। बेटी के मुंह पर कपड़ा रखकर जबरन कार में डाल लिया और सिंधौली के एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां तमंचा दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
बेटी के शोर मचाने पर वहां मोहल्ले में काम कर रहे कुछ मजदूर दौड़कर आए। मजदूरों में एक बेटी का मामा निकला। उन्होंने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया। बाकी लोगों को तमंचे से डराते हुए भाग गए।
पकड़े गए युवक से उसके साथियों के संबंध में जानकारी लेकर थाना पुलिस को एक नामजद और तीन अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें अपहरण, दुष्कर्म की कोशिश और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालियां देने का आरोप है।
इंस्पेक्टर गांधी पार्क शंभूनाथ सिंह के अनुसार फिलहाल गजनी नाम के युवक व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर प्रकरण प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। छात्रा जिस स्थान से अपहरण होने की बात कह रही है। वह भीड़भाड़ भरा इलाका है। इस मामले में जांच की जा रही है।
जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे रास्ते के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही धनीपुर इलाके के एक 30 से 35 लोग छात्रा के समर्थन में थाने पर पहुंच गए। वहां कार्रवाई की मांग करने लगे।
मेरे बेटे से फोन पर बात करती है, पकड़े जाने पर लगा रही आरोप
इसी बीच दबोचे गए आरोपी की मां भी थाने पर आ गई। उसने चीख-चीखकर वहां अपने बेटे को बेकसूर बताते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस को बताया कि छात्रा खुद ही उसके बेटे से फोन पर बात करती थी। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। अब पकड़े जाने पर बेटे पर गंभीर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर वह बेटे संग गई थी, वहां उसके मामा ने देख लिया। बस इसी बात पर उसने यह हंगामा खड़ा कर दिया है।