फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   minor kidnapped and attempt of misdeed

अलीगढ़ के खैर में नाबालिक बच्ची का अपहरण कर दुराचार का प्रयास

Mon, 23 Sep 2019 02:52 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 23 Sep 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
minor kidnapped and attempt of misdeed
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास (डेमो) - फोटो : Social media

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही एक व्यक्ति ने दस वर्षीय बालिका का अपहरण कर घर ले जाकर दुराचार का प्रयास किया। वो तो बालिका के परिजन उसे खोजते हुए समय रहते मौके पर पहुँच गए। जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। परिजन कोतवाली खैर में जब शिकायत करने गए तो उनकी नहीं सुनी गई।

विज्ञापन


जिस पर परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। उनके आदेश पर कोतवाली में आरोपी रन्नू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित बालिका की मां ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसने 20 सितंबर की रात्रि 8 बजे अपनी पुत्री को गांव में स्थित दुकान से चीनी लेने के लिए भेजा था, परन्तु उनकी बेटी काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई।
विज्ञापन


जब दुकान पर जाकर पूछा तो दुकानदार ने बालिका के दुकान पर न आने की बात बताई। जिस पर ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में ही बालिका को तलाशने लगे तो एक मकान में गांव का ही एक व्यक्ति बालिका के साथ गलत काम कर रहा था। उन्होंने शोर मचा दिया जिस पर आरोपी भाग गया। लड़की की हालत गंभीर देख उसे मां घर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शिकायत लेकर कोतवाली गए और कार्यवाही की मांग की। आरोप है कि खैर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की औऱ  न ही कोई कार्यवाही की। जिस पर पीड़ित के परिजन रविवार को पुलिस कप्तान से मिले और कार्यवाही की गुहार लगाई थी। मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed