फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minor brutally beaten in factory

Aligarh News: कारखाने में नाबालिग को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 04 Dec 2023 11:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:54 AM IST
सार

थाना देहलीगेट क्षेत्र के शाहजमाल ईदगाह के पास बगिया निवासी असलम के बीमार रहने पर उनका नाबालिग बेटा मोहल्ला तेलीपाड़ा स्थित एक ब्राइट  कारखाने में काम करता है। असलम की पत्नी समीना का आरोप है कि काम को लेकर कारखाना संचालक ने पुत्र को थप्पड़ मार दिया। इससे उसके कान में खून निकल आया और उसे काम करने से रोक लिया।

विज्ञापन
Minor brutally beaten in factory
मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के तेलीपाड़ा स्थित एक कारखाने में काम करने से मना करने पर एक नाबालिग को पीटने एवं चोरी करने का आरोप है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


थाना देहलीगेट क्षेत्र के शाहजमाल ईदगाह के पास बगिया निवासी असलम के बीमार रहने पर उनका नाबालिग बेटा मोहल्ला तेलीपाड़ा स्थित एक ब्राइट  कारखाने में काम करता है। असलम की पत्नी समीना का आरोप है कि काम को लेकर कारखाना संचालक ने पुत्र को थप्पड़ मार दिया। इससे उसके कान में खून निकल आया और उसे काम करने से रोक लिया। आरोपियों ने बेटे को चोरी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि 3 दिसंबर को बेटे को नामजदों ने धोखे से कारखाने में बुलाया। फिर बंद कर उसके साथ जमकर पिटाई की। बेटे को छोड़ने के बदले 22 हजार रुपये मांगे। काफी अनुरोध के बाद साढ़े दस हजार रुपये लेकर बेटे को छोड़ा। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसका पुलिस में संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है। थाना रोरावर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर गुड्डू ब्राइट वाले समेत तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed