फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister of Foreign Affairs of parents banded around Tweet

विदेश मंत्री की ट्वीट से मां-बाप की बंधी आस

Tue, 23 Feb 2016 01:34 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 23 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Minister of Foreign Affairs of parents banded around Tweet
सारसौल स्थित गुरुरामदास नगर निवासी आरटीआई कार्यालय में बतौर एजेंट काम करने वाले ज्ञान सिंह और उनकी पत्नी लखवीर कौर दंपति पर दो बच्चों में बड़ी बेटी सुखविंदर है और छोटा बेटा गुरुमख सिंह है। बेटी की 28 अप्रैल 2004 को होशियापुर निवासी चरणजीत सिंह से शादी की थी। शादी भी वहीं जाकर की। उस समय बेटी टीकाराम कॉलेज से स्नातक कर रही थी। पढ़ाई पूरी होने पर शादी के 11 माह बाद वह पति संग इटली चली गई। घर में छोटा बेटा गुरुमुख सिंह दिल्ली में डिफेंस में नौकरी करता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बात से ही बेटी के स्तर से उत्पीड़न की कहानी सुनाई जाने लगी। मगर जैसे-तैसे इस रिश्ते को निभाया गया। इस अवधि में तीन बच्चे भी हो गए। मगर अब आकर बेटी के स्तर से कहा जा रहा है कि या तो उसे वापस बुला लें। नहीं तो यह लोग मार देंगे। फोन कॉल व वाट्सएप कॉल पर बेटी इस तरह की बातें करती है। इस पर बेटे ने पहल शुरू की। विदेश मंत्री के स्तर से ट्वीट का जवाब आया तो उम्मीद बंधी है कि कुछ मदद मिलेगी। इसी उम्मीद के सहारे हम बेटी की वापसी के इंतजार में हैं। उधर बेटा भी दिल्ली में रहकर अपनी बहन को भारत वापस लाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed