{"_id":"59b2e60b4f1c1bf37f8b52d5","slug":"minister-of-excellence-witnessed-a-pile-of-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के ढेर देखकर चढ़ा मंत्री का पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के ढेर देखकर चढ़ा मंत्री का पारा
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के जल संपूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने शहर के मोहल्ला नवल नगर, विजय नगर और मुरसान गेट का निरीक्षण किया। शहर में गंदगी के ढेरों को देखकर उन्होंने नगर पालिका के प्रभारी ईओ को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम सदर को भी समय-समय पर शहर का निरीक्षण कर विधिवत रूप से कार्रवाई करने के आदेश दिए।
शहर के मोहल्ला नवल नगर में घुसते ही मंत्री का काफिला रुक गया। यहां काफी गंदगी और जलभराव से मंत्री का सामना हुआ। उन्होंने प्रभारी इओ को डांट लगाते हुए कहा कि वह गंदगी में खड़े हो सकते हैं। प्रभारी ईओ से जवाब नहीं मिलने पर कहा कि जिस गंदगी में आप खड़े नहीं हो सकते, सोचिए वहां शहर के लोग कैसे रह पाते होंगे।
इसके बाद मंत्री का काफिला मुरसान गेट विजय नगर पहुंचा। यहां भी उन्हें जबर्दस्त गंदगी दिखाई दी। यहां भी मंत्री का पारा चढ़ गया। सफाई कर्मियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह आज ही यहां सफाई के लिए लगाए गए हैं। वहीं एक महिला ने मंत्री को जानकारी दी कि सफाई कर्मचारी नाली पर पत्थर रखने के भी 50 रुपये मांगते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सीडीओ जावेद अख्तर जैदी को इसकी जांच कर विधिवत रूप से कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों में वसूली की शिकायतों पर दिखाई नाराजगी
वन एवं सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बुधवार को भाजपा नेताओं के साथ गांव कलवारी एवं तेहरा का निरीक्षण किया। गांव कलवारी में बीच में पोखर में गंदगी एवं रोड पर कीचड़ देखकर अधिकारियों से पूछा कि यह स्थिति क्यों है। अधिकारियों ने इस रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत होने की जानकारी दी और जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
गांव की पोखर की भी हाल ही में सफाई कराए जाने की जानकारी दी। गांव के लोगों ने विद्युत लाइनों के खराब हालत में होने की जानकारी दी। मंत्री ने विद्युत अधिकारियों को विद्युत लाइन सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने ग्रामीण शकील के शौचालय का भी निरीक्षण किया। गांव तेहरा में मंत्री ने उपस्थित लोगों से वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन और विधवा पेंशन मिलने की जानकारी ली।
उन्होंने लोगों से पूछा कि थानों में उनकी सुनवाई हो रही है या नहीं। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र में अवैध वसूली की जानकारी ली। ग्रामीणों ने आय और जाति प्रमाण पत्रों के नाम पर हो रही वसूली की शिकायत की, जिस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम सदर अमिताभ यादव को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। विद्युत अधिकारियों को शिविर लगाकर गांव में कनेक्शन दिए जाने के आदेश दिए। इस अवसर पर सांसद राजेश दिवाकर, विधायक हरीशंकर माहौर, वीरेंद्र सिंह राना, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, पीडी डीआरडीए चंद्रशेखर शुक्ला, डीपीआरओ शहनाज सिद्दीकी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, एक्सईएन विद्युत, एडीओ पंचायत रमेशचंद्र शर्मा, केके गौतम तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।