फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister Aseem Arun arrived well

अमृतकाल में सहभागिता: मंत्री असीम अरूण पहुंचे खैर, बोले- विकसित भारत के लिए अपनी सहभागिता करें सुनिश्चित

Sun, 06 Oct 2024 05:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 05:14 PM IST
सार

मंत्री असीम अरुण ने विद्यार्थियों से कहा कि आप चाहे सरकारी क्षेत्र में नौकरी चाहते हों या निजी क्षेत्र में या फिर अपना रोजगार स्थापित करना चाहते हों, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
Minister Aseem Arun arrived well
अमृतकाल में सहभागिता कार्यक्रम में मंत्री असीम अरूण - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण खैर में आयोजित अमृतकाल में सहभागिता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक राष्ट्र के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए इस अमृतकाल में हम सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना है। अमृतकाल में आत्मनिर्भरता और जन सहभागिता के पहियों पर देश विकास की यात्रा कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर सरकार की शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता की विभिन्न योजनाओं से युवा कैसे विकसित भारत की यात्रा में सहभागी बन सकते हैं, पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप चाहे सरकारी क्षेत्र में नौकरी चाहते हों या निजी क्षेत्र में या फिर अपना रोजगार स्थापित करना चाहते हों, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, हाथरस के सांसद अनूप बाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व मंत्री असीम अरुण सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं से मिले तथा कोयला मंत्रालय की निदेशक शशि सिंह के आवास पर भी पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा रामचन्द्र कनौजिया, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा हरि किशन कोरी, प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू ने मंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र

मंत्री ने वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी श्यौदान सिंह, फतेह सिंह, जगदीश प्रसाद, चन्द्रमणी, रामकिशन, गोपाल प्रसाद, छोटी देवी, अमर सिंह, प्रशांत सिंह, जयपाल सिंह, दिव्यांगजन पेंशन लाभार्थी शालिनी शर्मा, सुमन, प्रदीप कुमार, मछला देवी, पूजा देवी, रीना देवी, सचिन कुमार, प्रशांत, सुंदर, रीना देवी को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं शकुंतला देवी, लक्ष्मी देवी व अकीला को गोल्डन हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।


ये रहे मौजूद
नगर पालिका अध्यक्ष खैर संजय शर्मा, सुरेन्द्र दिलेर, उप निदेशक समाज कल्याण आनन्द, जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed