फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mini airport works not completed on time

अलीगढ़ः तय समय पर नहीं पूरे हुए मिनी एयरपोर्ट के काम

Sat, 10 Jul 2021 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mini airport works not completed on time
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का उद्घाटन करने की सुगबुगाहट के बाद जिला प्रशासन ने 10 जुलाई तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। कई कार्य अभी बाकी हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों से नाराजगी जाहिर की है। साथ ही 15 जुलाई तक सभी काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के अधूरे कार्य पूरे होने के बाद डीजीसीए, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बीसीएएस की टीम सर्वे करेगी। इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों सहित मंत्रालयों में देगी। वहां से रिपोर्ट क्लीयर होते ही उप्र सरकार उड़ान सेवा शुरू करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय भारत सरकार में लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी। वहां से टीम निरीक्षण के बाद लाइसेंस जारी होगा। इसके बाद यहां से सवारी जहाजों की उड़ान सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन

ये कार्य हैं प्रगति पर
- बीएसएनएल की टेलीफोन लाइन डालने का काम चल रहा है।
- रन-वे, एप्रेन, टैक्सी-वे, टर्निंग पेड, पार्किंग, सब स्टेशन, फायर स्टेशन, एटीसी टावर में पेंटिंग आदि का काम प्रगति पर है।
- फुलवारी का काम प्रगति पर है।
- चारदीवारी का काम प्रगति पर है।
- रन-वे और एप्रिन पर मर्किंग का काम प्रगति पर है।
एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य कर रहे सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए थे कि वह दस जुलाई तक सभी काम पूरा कर लें। मगर, अभी तक 95 प्रतिशत ही काम हो सका है। बाकी के कार्यों को करने के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed