{"_id":"6573695fbd721b8d80078d04","slug":"milk-bar-operator-gets-bail-in-case-of-managers-death-aligarh-news-c-2-ali1009-274218-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रबंधक की मौत मामले में मिल्क बार संचालक को मिली जमानत, चल रहीं रिहाई की औपचारिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रबंधक की मौत मामले में मिल्क बार संचालक को मिली जमानत, चल रहीं रिहाई की औपचारिकताएं
Sat, 09 Dec 2023 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:37 AM IST
सार
रघुवीरपुरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर होटल लॉ इंपीरियो है। रविवार तड़के तीन बजे अचानक होटल के पहले माले पर आग लगी थी। जिसमें वहां मौजूद होटल प्रबंधक धर्मेश अग्रवाल निवासी नीलकंठ कॉलोनी रमेश विहार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रघुवीरपुरी इलाके के होटल लॉ इंपीरियो में आग लगने से प्रबंधक की मौत के मामले में जेल भेजे गए होटल संचालक मिल्क बार रेस्टोरेंट के मालिक आशीष अग्रवाल को जमानत मिल गई। अदालत से जमानत मिलने के बाद रिहाई आदेश भी जेल पहुंच गया था। देर शाम रिहाई का इंतजार था।
विज्ञापन
रघुवीरपुरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर होटल लॉ इंपीरियो है। रविवार तड़के तीन बजे अचानक होटल के पहले माले पर आग लगी थी। जिसमें वहां मौजूद होटल प्रबंधक धर्मेश अग्रवाल निवासी नीलकंठ कॉलोनी रमेश विहार की मौके पर ही मौत हो गई। वर्तमान में इस होटल का संचालन मैरिस रोड के मिल्कबार रेस्टोरेंट के संचालक आशीष अग्रवाल, उनके दो अन्य भाई कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रबंधक की पत्नी ने तीनों भाइयों पर तहरीर देकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने आशीष को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को जेल भेज दिया था। आशीष के अधिवक्ता संंदीप राय के अनुसार शुक्रवार को आशीष की जमानत न्यायालय से मंजूर कर ली गई। रिहाई आदेश भी अदालत से जेल पहुंच गया। देर शाम रिहाई की औपचारिकताएं चल रही थीं।
विज्ञापन