फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Middle-aged man dies during loan recovery

Aligarh News: रिकवरी के दौरान बुजुर्ग की मौत, तहसील टीम पर हत्या का आरोप, आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Tue, 03 Feb 2026 03:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 03:12 PM IST
सार

इस्माइल की पत्नी शबाना परवीन ने आरोप लगाया कि सुबह 11.30 बजे उसके पास तहसील से फोन आया कि इस्माइल जिला अस्पताल में हैं। वह वहां पहुंची तो पता चला कि उनका शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुका है। पत्नी ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन ने इस्माइल का अपहरण कर हत्या की है।

विज्ञापन
Middle-aged man dies during loan recovery
मृतक इस्माइल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ शहर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़, रजा नगर में 3 फरवरी सुबह जिला प्रशासन की रिकवरी टीम की मौजूदगी में इस्माइल (55) की मौत हो गई। परिजनों ने तहसील कर्मियों पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। प्रशासन का दावा है कि मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। परिजनों ने थाना बन्नादेवी में तहरीर दी है। उन्होंने 50 लाख रुपये मुआवजा और गिरवी रखे गए प्लॉट को मुक्त करवाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


जीवनगढ़ के रजा नगर में किराए के मकान में रहने वाले इस्माइल मजदूरी करते थे। इस्माइल का महेशपुर में 50 गज का एक प्लॉट था. जिसको गिरवी रख कर वर्ष 2014 में एक निजी बैंक से एक लाख रुपये ऋण लिया था। इस्माइल के एक मात्र बेटे फिरोज कारपेंटर हैं। परिवार में पत्नी शबाना परवीन और एक बेटी है।
विज्ञापन

फिरोज ने बताया कि लिए गए ऋण के एवज में वह बैंक को पैसा दे चुके हैं। सिर्फ एक बार ऐसा हुआ कि कि किस्त नहीं दे सके। निजी बैंक यह मामला कोर्ट ले गई। कोर्ट ने रिकवरी करने के आदेश जिला प्रशासन को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दबाव के बीच मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे तहसील की टीम, जिसमें अमीन सतेंद्र चौहान और खजान सिंह शामिल थे। इस्माइल के घर पहुंची। उस समय फिरोज और उनकी मां शबाना परवीन काम पर गई हुई थीं। आरोप है कि इस्माइल के साथ तहसील स्टाफ ने घर में घुसकर गाली-गलौज और बदसलूकी की। इस्माइल को जबरन घसीटते हुए बोलेरो गाड़ी में डाल लिया गया। परिजनों के अनुसार, गाड़ी के अंदर हुए अपमान और सदमे के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना बन्ना देवी पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरा है। जबकि क्वार्सी पुलिस ने शव को जीवनगढ़ पहुंचाया।

इस्माइल की पत्नी शबाना परवीन ने आरोप लगाया कि सुबह 11.30 बजे उसके पास तहसील से फोन आया कि इस्माइल जिला अस्पताल में हैं। वह वहां पहुंची तो पता चला कि उनका शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुका है। पत्नी ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन ने इस्माइल का अपहरण कर हत्या की है।

शव के घर पर पहुंचते ही मची चीख-पुकार

शाम को इस्माइल का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। मौके पर बसपा नेता सलमान शाहिद और स्थानीय पार्षद यूनुस सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। सलमान शाहिद ने बताया कि प्रशासन से बातचीत चल रही है। पीड़ित परिवार बहुत गरीब है। इसलिए मानवता के आधार पर उनकी मदद की जानी चाहिए। परिजनों ने 50 लाख रुपये और गिरवी रखे गए प्लॉट को मुक्त कराने की मांग प्रशासन से की है। पार्षद यूनुस ने कहा कि प्रशासन से मांग की जा रही है कि पीड़ित परिवार के पास अपना कोई घर नहीं है, उनको पीएम आवास योजना के तहत घर भी उपलब्ध करवा दिया जाए।

इस्माइल खुद तहसील आए थे और वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। प्रशासन का दावा है कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यदि जांच में टीम की ओर से किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।- पंकज कुमार. एडीएम प्रशासन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस्माइल की मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। परिजनों ने बन्नादेवी थाने में तहरीर दी है। हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। - सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed