{"_id":"1473d09832f9bf64770d542fdac0c36a","slug":"mgnrega-workers-movement-began-torrent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को मिलने लगी धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को मिलने लगी धार
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़।
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन वृहद होता जा रहा है। मनरेगा कर्मचारियों को दूसरे कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। शासन तक अपनी आवाज पहुंचाने को कर्मचारियों ने एक निजी कार्यक्रम में छर्रा पहुंचे ग्राम विकास राज्य मंत्री ओमकार सिंह से भी मुलाकात की। उनको मांग पत्र दिया।
कर्मचारी नियमावली न बनाने, नियमतीकरण की कार्यवाही, वेतन विसंगति तथा मानदेय का भुगतान समय से न होने के मामले को लेकर आंदोलित मनरेगा कर्मचारियों ने शनिवार को भी विकास भवन में धरना दिया। एक फरवरी से धरना भले ही शांति से चल रहा है लेकिन ग्राम्य विकास के अधिकारी अशांत हैं।
आंदोलन के कारण उनको जिला विकास कार्य पूरे करने में पिछड़ता नजर आ रहा है। धरना के दौरान दोपहर को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं मनरेगा कार्मिकों की यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौर को आंदोलन के समर्थन में पत्र सौपा। इंटक के जिलाध्यक्ष शिशिर शर्मा ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
ग्राम विकास राज्य मंत्री को ज्ञापन देने वाले राजवीर सिंह राठौर, डा. सुशील कुमार गौतम, अरविंद कुमार , अंकुर आदि ने मंत्री को बताया कि नियुक्ति के समय को 10 साल हो गए लेकिन एक रुपये की भी मानदेय में वृद्घि नहीं हुई है।