फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Message of cleanliness given through painting

अलीगढ़ः चित्रकारी के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 23 Oct 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness given through painting
हरदुआगंज स्थित अग्रसेन इण्टर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागी। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला व उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की संयुक्त तत्वावधान में ‘शहर स्वच्छ, हम स्वस्थ’ विषय पर मेगा चित्रकला प्रतियोगिता में पहले स्थान पर उपासना शर्मा चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, दूसरे स्थान पर कुमकुम शर्मा राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज व तीसरे स्थान पर नीशू गौतम अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज रहीं, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। शेष प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। गांधी जयंती पर कई विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अग्रसेन इंटर कॉलेज के सभागार में विद्यार्थियों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। निर्णायकों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के चित्रों का चयन किया। निर्णायकों में विजडम पब्लिक स्कूल की शिक्षिका पूनम सिंह, संध्या चौधरी, दिव्या बंसल रहीं। शिक्षिका पूनम सिंह ने कैनवस पर गणेश जी की आकृति बना दी, जिसमें संपूर्ण ब्रह्मांड रेखान्कित था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शंभूदयाल रावत ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन बढ़ता है। संचालन शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर शिक्षक सुधीर कुमार गौतम, वीरेश कुमार, छात्र-छात्राएं, अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे कॉलेज में टॉप-थ्री
एसएमबी इंटर कॉलेज- सूजल वर्मा, अमन खान, कपिल शर्मा, डीएवी इंटर कॉलेज - अक्षय शर्मा, सोनू कुमार, नवीन शर्मा, धर्मसमाज इंटर कॉलेज -अभय सागर, शरद सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज - अमन कुमार प्रजापति, आकाश कुमार, दिनेश वर्मा, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज - धीरज कुमार, विजय अभिजीत, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज -माधुरी, काजल, मधु गुप्ता, महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज - हिना, नंदिनी गुप्ता, अपूर्वा वार्ष्णेय, उदय सिंह जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज -किरन, संध्या, सोनम कुमारी, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज - उपासना शर्मा, संजना वर्मा, दृष्टि, राजकीय इंटर कॉलेज - कुमकुम शर्मा, अंशिका, गुनगुन, रतनप्रेम डीएवी इंटर कॉलेज - आशिका गुप्ता, हेमा, प्रिया, महर्षि गौतम इंटर कॉलेज - अर्चना, संध्या सिंह, करन कुमार, अग्रसेन इंटर कॉलेज - नीशू गौतम, शीतल रावल, मुस्कान, एसके इंटर कॉलेज जलाली - राखी, राजू कुमारी, मंदीप कुमार, मॉडर्न कान्वेंट कॉलेज - यश बघेल, वंशिका राघव, वर्षा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज - आरती, लवली, निधि भारद्वाज, राजकीय इंटर कॉलेज - मेघा शर्मा, मोहित कुमार, अमन कुमार, एसएसआरडी इंटर नेशनल स्कूल - नेहा, दीपक कुमार, लवकुश कुमार, श्री महर्षि गौतम इंटर कॉलेज - पंकज कुमार, निशांत चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, ज्ञान कुंज इंटर कॉलेज - नम्रता सिंह, प्रतीक्षा सिंह, अभिषेक कुमार दीक्षित।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed