फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mercury on Wednesday, the mercury reached five degrees

बुधवार सबसे सर्द दिन, पारा पांच डिग्री पहुंचा

Thu, 27 Dec 2018 01:30 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 27 Dec 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mercury on Wednesday, the mercury reached five degrees
राबर्ट्सगंज में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
बुधवार को इस सर्दी के सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। बुधवार को न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। आने वाले समय में सर्दी का प्रकोप कुछ और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने सर्दी के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। इसके साथ ही नगर निगम ने भी सोमवार को अपने एक और अस्थायी रैन बसरे को केला नगर पर शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही शहर में 25 स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है। शहर विधायक संजीव राजा ने 20 अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। जिला महिला अस्पताल में मरीजों के लिए हीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।   सर्दी में बढ़ोत्तरी होने से स्कूलों के समय में बदलाव के बाद अब सरकारी अस्पतालों में सर्दी से बचाव के लिए उपाय किए गए हैं। मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय में वार्डों में हाइलोजन हीटर लगवाए गए हैं। मलखान  सिंह जिला अस्पताल में नगर निगम की ओर से अलाव जलवाने की व्यवस्था की है। दीन दयाल संयुक्त अस्पताल में भी रात को अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने अस्पताल वार्डों में लगे हीटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हीटरों को दीवारों पर फिक्स करा दिया गया है, जिससे मरीज उसे इधर उधर नहीं खिसका सकें। इसके अलावा अस्पताल में तीमारदारों के लिए रात को अलाव की व्यवस्था भी कर दी गई है।


नगर निगम के रैन बसेरे तैयार हैं। खुले में रात गुजारने वालों को वहां तक पहुंचाने के लिए टेंपो की व्यवस्था भी है लेकिन इसके बाद भी लाल डिग्गी तिराहे पर रात के समय भिखारी देखे जा सकते हैं। यहां दिन में भिखारी नहीं बैठते हैं। रात के समय इनके यहां पर बैठने से भिखारियों को रैन बसेरे तक पहुंचाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाते हैं।

केला नगर अस्थायी रैन बसेरे का उद्घाटन
नगर निगम ने गूलर रोड, गांधी पार्क, पर स्थायी रैन बसेरे, शेल्टर होम खोल रखे हैं। नौरंगी लाल राजकीय इंटर कालेज पर बड़ा अस्थायी रैन बसेरा भी बनाया गया है। सोमवार को नगर आयुक्त ने केला नगर स्थित अस्थायी शेल्टर होम का उद्घाटन किया। साथ ही इसको खुले में रात गुजारने वालों के लिए खोल भी दिया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सभापति यादव सहित अन्य नगर निगम अधिकारी मौजूद थे।


ठंड में गरीबों का ध्यान रखें: डीएम
 डीएम ने बढ़ती ठंड में गरीबों की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच हजार की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। जिसे ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, ग्राम विकास अधिकारी मिलकर अलाव जलाने, रैन बसेरों की व्यवस्था करने, असहाय लोगों को खाना-पीना उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं पर खर्च करेंगे। एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में रैन बसेरा बनाने तथा अलाव जलवाना सुनिश्चित करें। रात में सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें। यदि ठंड के कारण कोई भी व्यक्ति असहाय अवस्था में मिलता है अथवा सर्दी के वजह से उसको कोई परेशानी है तो उसे कंबल उपलब्ध कराया जाए साथ ही उसकी व्यवस्था रेन बसेरे में कई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed