फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mental disabled physical harassment two arrested

Aligarh News: मानसिक दिव्यांग से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2023 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2023 02:13 AM IST
सार

मोहल्ले में एक महिला रहती है, जो मानसिक रूप से दिव्यांग है। शाम में महिला रोड पर घूम रही थी। तभी दो युवक उसे बातों में लगाकर वहीं एक खाली प्लाट में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Mental disabled physical harassment two arrested
सामूहिक दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र में गोपीराम पालीवाल कॉलेज रोड के खाली प्लाट में बुधवार शाम नशे में दो युवकों ने मानसिक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म कर डाला। इस दौरान आरोपियों ने अपने ही मोबाइल में उसकी वीडियो बनाई। शर्मसार करने वाली यह घटना जब इलाके के लोगों के संज्ञान में आई, तो पुलिस को खबर दी। खबर पर पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए, जिनके मोबाइल से घटना का वीडियो भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार मोहल्ले में एक महिला रहती है, जो मानसिक रूप से दिव्यांग है। शाम में महिला रोड पर घूम रही थी। तभी दो युवक उसे बातों में लगाकर वहीं एक खाली प्लाट में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। एक युवक इस दौरान वीडियो बना रहा था। तभी कुछ लोगों की नजर पड़ी और उसने पुलिस को खबर दे दी। खबर पर आई पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान एक साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस के आने और पकड़े जाने पर लोगों ने दोनों को पीट भी दिया। मगर पुलिस उन्हें वहां से बचाकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र दुबे ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में लकी उर्फ हिमांशु व सुनील निवासी गंभीरपुरा को जेल भेजा गया है। बाकी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed