{"_id":"627c093d1df0c9519904cc50","slug":"memorial-forests-will-be-built-in-villages-saplings-will-be-planted-city-office-news-ali291322687","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : गांवों में बनेंगे स्मृति वन, रोपे जाएंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : गांवों में बनेंगे स्मृति वन, रोपे जाएंगे पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले के प्रत्येक गांव में स्मृति वन की स्थापना होगी। स्मृति वन के तहत एक ही स्थान पर 75 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि का चयन किया जाएगा।
जुलाई माह में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण शुरू होगा। शासन ने विभागीय स्तर पर लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। अलीगढ़ व एटा में वन विभाग समेत विभिन्न विभागों की ओर से करीब 84 लाख पौधे लगवाए जाएंगे। डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गांवों में स्मृति वन की स्थापना की जा रही है। जिले की 867 ग्राम पंचायतों के हर गांव में 75 पौधे लगाए जाएंगे। इन गांवों में भूमि चयन के लिए खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गंगा नदी के किनारे स्थित जमीन व तालाबों को चिह्नित कराकर वहां पर सघन पौधरोपण कराया जाएगा। जुलाई माह में अलीगढ़ में करीब 54 लाख व एटा जिले में करीब 30 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया गया है। सामाजिक संस्थाओं से भी इस अभियान में सहयोग मांगा जा रहा है।