फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Member of cyber hacker gang arrested

अलीगढ़ः साइबर हैकर गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Member of cyber hacker gang arrested
रेंज स्तरीय साइबर थाना टीम ने साइबर हैकर गैंग के सदस्य को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। वह पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार सुरेंद्र नगर निवासी एनसीसी अफसर बीना सागर ने 6 नवंबर को खुद के खाते से 1.10 लाख रुपये क्रेडिट कार्ड बंद करने संबंधी झांसा देकर काटे जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व में कुछ गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इसी क्रम में राजस्थान जयपुर के प्रभात नगर कुंभा रोड के पंकज राजौरिया का नाम सामने आया था। उसे उसी समय से तलाशा जा रहा था।
विज्ञापन

किसी निजी कंपनी में जॉब करने वाला पंकज पुलिस के पीछे लगने पर जयपुर से गायब हो गया था। बीच में उसकी लोकेशन मसूरी भी मिली थी। इसी बीच खबर मिली कि परिवार में किसी की गमी होने की खबर पर वह अपने घर पहुंचा है। बस इसी सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने पूछताछ में स्वीकारा कि वह और उसका गैंग लोगों के क्रेडिट कार्ड बंद होने के लिए खुद को कंपनी के अधिकृत कॉल सेंटर का कर्मचारी बताकर कॉल करते थे। फिर ओटीपी पूछकर उनके खाते से रकम हैकिंग के जरिये अपने वायलेट एकाउंट में ट्रांसफर करते। अब तक 50 से अधिक खाते मुहैया करा चुका है। उसके पास से पुलिस को मोबाइल के अलावा जीवा क्लब का मैंबरशिप कार्ड, आईडी, कई बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड आदि सामान मिला है। उसने अपने गिरोह द्वारा लाखों रुपये गायब करना स्वीकारा है। अब पुलिस उसके जरिये मिली जानकारी के आधार पर उन खातों का ब्योरा जुटाने में लगी है। ताकि उसमें हुए लेनदेन की जानकारी की जा सके। इधर, डीआईजी दीपक कुमार ने इस सफलता पर टीम को बधाई देते हुए दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed