{"_id":"61ad18f18d0af574bb4edccc","slug":"mehrawal-bus-accident-city-office-news-ali279849314","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः महरावल बस हादसे की जांच धीमी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः महरावल बस हादसे की जांच धीमी पड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम के बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस से 18 नवंबर को महरावल में हुए हादसे की जांच धीमी पड़ गई है। आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटे क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि मानवीय आधार पर चालक संदीप कुमार की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। चंदा जुटाकर सहयोग करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अमर उजाला ने 24 नवंबर के अंक में महरावल हादसा : 11सौ किमी बस चलाकर आया था ड्राइवर... तीन घंटे बाद फिर थमा दी चाबी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने के मामले को उठाया गया था। हरदोई की महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि ड्राइवर के पेट में स्टेयरिंग घुसने पर ऑपरेशन हुआ है। चालक संदीप जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। संदीप के इलाज पर साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज हो गया है। हालांकि, कर्मचारियों ने कुछ चंदा जुटाकर दिया था, जो ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है। अब क्षेत्रीय प्रबंधक कह रहे हैं कि कुछ मदद कराएंगे। लेकिन यह मदद कब पहुंचेगी। इसकी जानकारी नहीं है। जबकि उन्होंने इस प्रकरण में बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।