फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical Students protest

छात्रों ने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला

Tue, 03 Dec 2019 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Medical Students protest
कॉलेज के गेट बाद कर विरोध प्रदर्शन करते छात्र । - फोटो : CITY OFFICE
अनूपशहर रोड स्थित अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड एसीएन हास्पिटल के विद्यार्थियों ने परिणाम जारी न होने तथा अन्य अनियमितता को लेकर सोमवार को विद्यालय परिसर के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इतना ही नहीं कॉलेज विरोधी नारे लगाकर घंटों प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक कोई निष्कर्ष न निकलने के चलते सभी धरने पर ही बैठे रहे। इसके चलते पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

धरना दे रहे छात्रों का आरोप था कि साढ़े चार साल का कोर्स है। 2015 के विद्यार्थियों ने बताया कि अभी तक कोर्स पूरा ही नहीं हुआ है। विद्यालय से दो बार ही एग्जाम हुए हैं। 2016 बैच वाले विद्यार्थियों का अभी दूसरे साल का परिणाम ही नहीं आया है। बताया गया कि दूसरे वर्ष की परीक्षा जुलाई में हुई थी। 2017 बैच में सिर्फ पहले साल की परीक्षा हुई है। जिसका परिणाम भी नहीं आया है।
विज्ञापन

बच्चों ने यहां फीस बढ़ाने, पुन: परीक्षा फीस अधिक करने, फैकल्टी न होने सहित तमाम आरोप भी लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेयरमैन के सेक्रेटरी और विद्यार्थियों के बीच मध्यस्थता कराई। जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। बच्चों का हंगामा देखते हुए पुलिसकर्मी बढ़ा दिए गए। देर शाम तक पुलिस छात्र-छात्राओं को शांत कराने में जुटी रही। यहां विद्यार्थियों ने एलान किया कि जल्द निष्कर्ष नहीं निकला तो गेट पर ही बैठे रहेंगे। विद्यार्थियों के ताला लगाने पर स्टाफ व अन्य लोगों को आने जाने में दिक्कत भी हुई। कुछ देर बाद बीच बीच में छात्रों ने ताला खोलकर लोगों को आने-जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। चूंकि कॉलेज आगरा विश्व विद्यालय से संबद्ध है। इसलिए कई बार परिणाम जारी करने वाली एजेंसी से बात भी की गई है। जहां से तकनीकी परेशानी बताई गई है। कल विद्यालय से मैं और अन्य एक प्रोफेसर आगरा विवि जाकर बच्चों की समस्या रखेंगे। पूरा प्रयास रहेगा कि समस्या जल्द दूर हो जाए।
सैयद युसूफ जमाल, सेक्रेटरी चेयरमैन

सीखचों के पीछे बेबस दरोगा जी...

सीखचों के पीछे बेबस दरोगा जी... - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed