{"_id":"681ddb3fa3e13bb71507f11c","slug":"medical-kundali-before-janm-kundali-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Medical Horoscope: विवाह से पहले जन्म कुंडली नहीं, मेडिकल कुंडली मिलाएं, यह इसलिए है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Medical Horoscope: विवाह से पहले जन्म कुंडली नहीं, मेडिकल कुंडली मिलाएं, यह इसलिए है जरूरी
Fri, 09 May 2025 04:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 04:09 PM IST
सार
डॉ भरत वार्ष्णेय ने बताया कि थैलेसीमिया माइनर व्यक्ति स्वस्थ दिखता है, सामान्य जीवन जीता है, परंतु जब दोनों जीवन साथी माइनर हों, तो अगली पीढ़ी गंभीर संकट में आ सकती है। इसीलिए विवाह से पूर्व थैलेसीमिया की जांच अनिवार्य की जानी चाहिए।
विज्ञापन
कुंडली
- फोटो : adobe stock
विस्तार
अलीगढ़ में आरके फाउंडेशन की ओर से 8 मई को मानिक चौक पर स्थित हाईटेक पैथोलॉजी क्लीनिक पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की टीम ने थैलेसीमिया स्क्रीनिंग, परामर्श एवं निशुल्क परीक्षण किया। पैथोलॉजिस्ट डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि विवाह से पहले जन्म कुंडली नहीं, मेडिकल कुंडली मिलाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शादी के लिए जन्म कुंडली मिलाना सामाजिक परंपरा हो सकती है, परंतु मेडिकल कुंडली मिलाना वैज्ञानिक जिम्मेदारी है। थैलेसीमिया माइनर व्यक्ति स्वस्थ दिखता है, सामान्य जीवन जीता है, परंतु जब दोनों जीवन साथी माइनर हों, तो अगली पीढ़ी गंभीर संकट में आ सकती है। इसीलिए विवाह से पूर्व थैलेसीमिया की जांच अनिवार्य की जानी चाहिए।
विज्ञापन
मौके पर संजीव कुमार वार्ष्णेय, राजीव कुमार वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, कौशल संतोषी, इकराम, शाहनवाज, लवकुश व राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन