{"_id":"66bdb342d133af66480a34ee","slug":"medals-showered-on-aligarh-district-police-for-excellent-work-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Police: उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला पुलिस पर पदकों की बारिश, पुलिस-पीएसी और जेल प्रशासन को 38 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Police: उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला पुलिस पर पदकों की बारिश, पुलिस-पीएसी और जेल प्रशासन को 38 पदक
Thu, 15 Aug 2024 01:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:20 PM IST
सार
डजीपी स्तर से सराहनीय सेवाओं के लिए जिला पुलिस में तैनात एचसीपी विनोद कुमार, करतार सिंह, सिपाही सुरेश को पदक मिला है। शौर्य के लिए एएसपी आईपीएस अमृत जैन, एसआई सर्विलांस प्रभारी संदीप कुमार, नौशाद अली व एचसीपी सचिन को सिल्वर पदक दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को मेडल लगाते एसएसपी संजीव सुमन
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार भी स्वतंत्रता दिवस से पहले जारी सूची में जिला पुलिस पर पदकों की बारिश हुई है। पुलिस, पीएसी और जेल प्रशासन को मिलाकर कुल 38 पदक मिले हैं। ये सभी बेहतर सेवाएं, उत्कृष्ट और शौर्य कार्य आदि के लिए दिए गए हैं। ये पदक गृह मंत्रालय और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक स्तर से घोषित किए गए हैं। इन पदकों को 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस के समारोह में एसएसपी ने प्रदान किया। इससे महकमे में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
पुलिस-पीएसी में इन्हें मिले पदक
डजीपी स्तर से सराहनीय सेवाओं के लिए जिला पुलिस में तैनात एचसीपी विनोद कुमार, करतार सिंह, सिपाही सुरेश को पदक मिला है। शौर्य के लिए एएसपी आईपीएस अमृत जैन, एसआई सर्विलांस प्रभारी संदीप कुमार, नौशाद अली व एचसीपी सचिन को सिल्वर पदक दिया गया है। एएसपी अमृत जैन को प्रतापगढ़ में बैंक घोटाले में खुलासा करने पर यह पदक मिला है।
विज्ञापन
इसके अलावा, गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इंस्पेक्टर रामकुंवर, एसआई राजवीर सिंह, भूरी सिंह, भीम सिंह, अफजल अहमद, हरिओम, विनोद, एचसीपी रामनिवास, मानिक, मो.हनीफ, नाहर सिंह, गुलाब सिंह, देवेंद्रपाल, अरविंद, राजपाल, मो. जमील को पदक दिया गया है। वहीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पीएसी 38 के सिपाही राजीव, रंजीत, नूर आलम, परवेज, मलखान, उदयराज, ललित, त्रिलोचन गौतम, मनोज, अभिनव सहित 12 कर्मियों को पदक दिया गया है।
विज्ञापन
जेल में इनको मिला स्वर्ण व सिल्वर पदक
जेल स्टाफ में डिप्टी जेलर प्रिय कुमार मिश्र, हेड वार्डर रामेंद्र सिंह को स्वर्ण पदक व वार्डर आशीष दुबे को भी सिल्वर पदक मिला है। ये पदक इन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए दिए गए हैं।