फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mayawati targets BJP in Aligarh ralluy

Mayawati Aligarh Rally: भाजपा पर किए मायावती ने जमकर वार, बोलीं-नहीं हुआ एक चौथाई भी काम

Tue, 23 Apr 2024 08:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 08:03 PM IST
सार

अलीगढ़ की जनसभा में मायावती ने कहा कि यदि यह चुनाव इस बार पारदर्शी होता है, वोटिंग मशीन में कोई गड़बड़ी नहीं की जाती, इस बार चुनाव पुरानी और नई चल रही नाटकबाजी, जुमलेबाजी सामने नहीं आने वाली है। इन्होंने अच्छे दिन दिखाने के वायदे किए, हवा-हवाई गारंटी दी है। उनका जमीनी हकीकत में एक चौथाई भी काम नहीं किया है।

विज्ञापन
Mayawati targets BJP in Aligarh ralluy
बसपा अध्यक्ष मायावती जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

18वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार करने बसपा सुप्रीमो मायावती अलीगढ़ के माहेश्वर इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचीं। मायावती ने जनसभा में बसपा से अलीगढ़ प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी, हाथरस प्रत्याशी हेमबाबू धनगर और मथुरा प्रत्याशी सुरेश सिंह के लिए वोट मांगे। जनसभा में मायावती ने भाजपा पर भी जमकर निशााना साधा।

विज्ञापन

विज्ञापन

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस, बीजेपी, अन्य किसी विरोधी पार्टी और किसी गठबंधन के साथ नहीं ब्लकि अकेले दमदारी से चुनाव लड़ रही है। टिकट बंटबारे के मामले में हमने सर्वसमाज के लोगों को उचित भागेदारी दी है। अलीगढ़ की जनता यह चाहती है कि ऐसा उम्मीदवार चुनाव जीतकर जाए, जो जनता के बीच में रहे, जनता की सेवा करे, उसके सुख-दुख में शरीक हो। अलीगढ़ से कई बार भाजपा के ब्राह्मण समाज के प्रत्याशी को जीताते रहे, यहां की जनता उसकी कार्यशैली से संतुष्ट नहीं थी। बसपा ने ब्राह्मण समाज से प्रत्याशी खड़ा कर आपको विकल्प दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती सम्मान
उन्होंने कहा कि बसपा से प्रत्याशी हितेंद्र को टिकट दिलाने के लिए सर्वसमाज ने सिफारिश की। हाथरस से धनगर समाज से प्रत्याशी उतारा है। मथुरा से जाट समाज से वहां का स्थानीय प्रत्याशी चौधरी सुरेश सिंह को प्रत्याशी बनाया। इन्हें कामयाब बनाएं। मौसम खराब होने के कारण देर से जनसभा में पहुंची। इसके बाबजूद भी जनता ने भरपूर इंतजार किया। मुझे भरोसा है कि तीनों प्रत्याशियों को जरूर जिताएंगे।
बसपा समर्थक
मायावती ने कहा कि यदि यह चुनाव इस बार पारदर्शी होता है, वोटिंग मशीन में कोई गड़बड़ी नहीं की जाती, इस बार चुनाव पुरानी और नई चल रही नाटकबाजी, जुमलेबाजी सामने नहीं आने वाली है। इन्होंने अच्छे दिन दिखाने के वायदे किए, हवा-हवाई गारंटी दी है। उनका जमीनी हकीकत में एक चौथाई भी काम नहीं किया है। इनके सांसद धन्ना सेठों को ही बनाने में लगे रहे। 

जनसभा

ये रहे मौजूद 

पूर्व सांसद मुनकाद अली, सूरज सिंह, गोरे लाल जाटव, हेमंत प्रताप सिंह, अशोक सिंह एडवोकेट, विजेंद्र सिंह विक्रम, रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, दिनेश बघेल, सुरेश गौतम, गजराज विमल, जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्रा, बनी सिंह जाटव, जिलाध्यक्ष हाथरस, सत्य प्रकाश कर्दम जिलाध्यक्ष मथुरा, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, बच्चू सिंह, ओम प्रकाश, अरविंद नारायण साहब सिंह, शेर सिंह बघेल, मोहम्मद फुरकान, सलमान शाहिद, रजिया खान आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed