{"_id":"626eec77ef522c252d0e525e","slug":"may-day-is-important-for-every-employed-person-aligarh-news-ali290581238","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हर नौकरीपेशा के लिए महत्वपूर्ण है मई दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हर नौकरीपेशा के लिए महत्वपूर्ण है मई दिवस
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर मजदूर शहीदों की श्रद्धांजलि देते स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मई रविवार को शहर में धूमधाम से मई दिवस मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह बैठकें हुईं। मजदूरों का स्वागत सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मई दिवस सिर्फ मजदूर ही नहीं, बल्कि हर नौकरीपेशा के लिए महत्वपूर्ण है।
सांगवान फाउंडेशन ने रविवार को मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. नरेंद्र सांगवान ने प्याऊ लगाकर मजदूरों को ठंडा शरबत पिलाया। नरेंद्र सांगवान ने कहा कि मजदूरों की दशा बहुत दयनीय है। हम सभी को मिलकर उनके उत्थान के बारे में सोचना होगा। इस मौके पर आर के पांडेय, भागेंद्र सिंह, विशाल सिंह, योगेश उपाध्याय, लतेश शर्मा, अनिल आदि मौजूद रहे।
राजेश्वरी एजुकेशन सेवा संस्थान ने पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर प्रबंधक इं. स्वप्निल डागुर, अध्यक्ष राम रंजन सिंह, राजीव सिंह, रामनिवास, डॉ. सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे। केला नगर चौराहा पर श्रमिक दिवस मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर व अब्दुल सबूर, रविंद्र कुमार ने श्रमिकों का स्वागत किया। इस मौके पर मो. रफीक, कालीचरण, अनस, रामनिवास, कल्लू खान, सुल्तान, अनीस, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मजदूरों को कॉपरेट जगत का गुलाम बनाना चाहती है सरकार
अलीगढ़। मई दिवस पर ट्रेड यूनियनों के संगठनों की संयुक्त सभा अमर शहीद ब्रह्मानंद टीवी त्यागी स्मारक भवन सभागार में हुई। अध्यक्षता कामरेड एचएन सिंह व ओपी शर्मा ने की।
मुख्य वक्ता कम्युनिस्ट पार्टी के प्रांतीय सचिव डॉ गिरीश शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार श्रमिक कानूनों को बदलकर मजदूरों को कॉरपोरेट जगत का गुलाम बनाना चाहती है। इस मौके पर राम कुमार शर्मा, सचिन जैन, डॉ. सुहेब शेरवानी, डॉ राकेश सक्सेना, शशीकांत, इकबाल मंद खान, जीनत शेख, राजकुमार शर्मा, मधुबाला, इदरीश, ओपी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
सरकार मजदूरों का अधिकार छीन कर बंधुआ बनाना चाहती है
अलीगढ़। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यालय मई दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता रामकुमार राही ने की। संचालन जिला महामंत्री आशीष नीरज ने किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके प्रांतीय उपाध्यक्ष आनंद शास्त्री, प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर, प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ दिनेश संतोषी, शिवम धुरी, सचिन वाल्मीकि, राजू, राजकुमार, लातूर, दिनेश चौहान, विकास, नरेश आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद