{"_id":"62a8e8e397f15a7ab7390b1a","slug":"max-overturned-on-agra-road-highway-two-people-died-aligarh-news-ali2938921130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा रोड हाईवे पर पलटी मैक्स, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा रोड हाईवे पर पलटी मैक्स, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडराक क्षेत्र में आगरा रोड पर गांव घासीपुर के पास मंगलवार तड़के मैक्स के अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। मैक्स सवार एक ही परिवार के सदस्य हाथरस से धेवते के नामकरण संस्कार में शामिल होकर बुलंदशहर लौट रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई।
बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र के मढ़इया नौदेवी गांव के एक ही परिवार के 17 लोग हाथरस के सब्जी मंडी के शिवकुमार के यहां अपने धेवते के नामकरण में शामिल होने गए थे। ये लोग तड़के करीब 3:45 बजे हाथरस से बुलंदशहर लौट रहे थे। तभी मडराक क्षेत्र में घासीपुर के पास उनकी मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया के किनारे पलट गई। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को पहले जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां दोपहर में 45 वर्षीय माया देवी व 33 वर्षीय नीरज देवी की मौत हो गई। ये दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस नेे मौत की खबर पर दोनों शवों के दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराए और परिवारों को सौंप दिए। इस दुर्घटना में घायल रूपवती, आशा देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, विशाल, मिथलेश, भोला, योगेश, देवीराम, प्रेमवती, विजय, मालती, ज्योती, दिव्यांश, नेहा का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इन सभी घायलों के हल्की चोटें हैं। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार मामले में फौती दर्ज की जा रही है।