फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mathura Cricket Academy beat Ghaziabad team

Aligarh News: मथुरा की क्रिकेट एकेडमी ने गाजियाबाद की टीम को हराया

Fri, 06 Jan 2023 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mathura Cricket Academy beat Ghaziabad team
ऑल इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में दीपांशु अत्री के शतक और शिवम के पांच विकेट की बदौलत एनके सिंबोसिस क्रिकेट एकेडमी मथुरा ने थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद को 72 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

महुआ खेड़ा के मैदान पर सिंबोसिस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में सिंबोसिस क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट पर 211 का स्कोर खड़ा किया। दीपांशु अत्री ने 107 रन की बेजोड़ पारी खेली। जवाब में उतरी थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 139 रन पर सिमट गई। आकाश ने 36 व स्वरित यादव ने 35 रना बनाए।
विज्ञापन

सिंबोसिस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज शिवम ने पांच विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच दीपांशु अत्री को चुना गया। मुख्य अतिथि लोधा के ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह ने दीपांशु को ट्रॉफी को नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के सचिव अर्जुन सिंह फकीरा, कोच मसूद अमीनी, मेंटर सतीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावना, एसीए, एसएच, मार्क एकेडमी ने जीते मैच
पंचवटी कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में पावना, एसीए, एसएच, मार्क एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक बटोरे। मार्क क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में मार्क एकेडमी ने 360 एकेडमी को 147 रन से हरा दिया। मार्क के यश कुमार ने चार विकेट चटकाकर मैन ऑफ द मैच बने।
पावना क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में पावना क्रिकेट एकेडमी ने एएस एकेडमी को 161 रन से हरा दिया। पावना के तन्मय गुप्ता ने चार विकेट चटकाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। एसीएन कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैच में एसीए ने बालाजी एकेडमी को 131 रन से हरा दिया।

एसीए के देव ने पांच विकेट झटके, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। एमके मैदान पर खेले गए मैच में अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब ने सैफ एकेडमी को नौ विकेट से हरा दिया। स्पोर्ट्स हब का काजिम ने पांच विकेट चटकाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट आयोजक हेमंत शर्मा, अजय शर्मा, तहमीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed