{"_id":"5fa835d28ebc3e9bba2126ea","slug":"master-plan-2031-a-new-city-will-be-located-around-palwal-highway-aligarh-news-ali248343563","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना 2031 : पलवल हाईवे के इर्द-गिर्द बसेगा नया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना 2031 : पलवल हाईवे के इर्द-गिर्द बसेगा नया शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशीष निगम
फोरलेन में बदल रहे अलीगढ़-पलवल हाईवे से शहर विकास की नई ‘उड़ान’ भरने वाला है। इस रोड पर सारसौल चौराहे से महज दस किमी की दूरी पर राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय, ग्यारह किमी पर ट्रांसपोर्ट नगर और तेरह किमी पर डिफेंस इंडस्ट्रियल कोरिडोर बन रहा है। इसके साथ ही शहर से 47 किमी दूर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 48 किमी दूर इलेक्ट्रानिक सिटी, 125 किमी दूर नोएडा के सेक्टर 32-33 में टाय सिटी, 128 किमी दूर नोएडा के सेक्टर 21 और 22 में फिल्म सिटी बनाने का फैसला हो चुका है।
इन सभी योजनाओं में लगभग एक लाख 40 हजार नये रोजगार पैदा होंगे। दसमें अलीगढ़ के युवा नजदीक होने के कारण बड़ी भागीदारी करेंगे। एडीए की प्रस्तावित महायोजना 2031 में भी इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है, इसीलिए इस फोरलेन हाईवे के दोनों ओर भविष्य का नया शहर बसाने की तैयारी हो रही है। एडीए वीसी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि इसी तर्ज पर काम हो रहा है कि सभी प्रोजेक्ट के साथ तालमेल करते हुए नया शहर बसाया जा सके।
यही नहीं निकट भविष्य में रोजगार का हब बन रहे नोएडा के ये सभी प्रोजेक्ट अलीगढ़ वालों की जद में रखने के लिए नगर निगम इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू करने जा रहा है। नादा पुल के पास अलीगढ़ ड्रूेन और जाफरी ड्रेन को साफ करने की अनुमति शासन से मांगी गई है ताकि साफ-सफाई और बेहतर हो। जिला प्रशासन, एडीए, नगर निगम और जिला पंचायत भी इन महत्वाकांक्षी योजनाओं से खासा आशावान हैं क्योंकि इस रोड पर एक नया अलीगढ़ बस रहा है।
विज्ञापन
नोएडा में कई प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। अलीगढ़-पलवल हाईवे पर भी कई नये प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। नई महायोजना 2031 में इन सभी तथ्यों को समाहित करेंगे। कानपुर की ओर धनीपुर हवाई पट्टी वहां के तीन फ्लाइंग क्लबों को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यहां कामर्शियल पायलट, ड्रोन ट्रेनिंग आदि को बढ़ावा दिया जा सके। सीमा विस्तार मंजूर हुआ तो अलीगढ़ पलवल हाईवे का विकास सुनियोजित ढंग से ही होगा। -प्रेम रंजन सिंह, उपाध्यक्ष एडीए एवं नगर आयुक्त।
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर एडीए बसा रहा है। बाकी दूसरे विकास कार्य संबंधित अलग-अलग विभाग कर रहे हैं। एडीए की सीमा सोफा नहर पर समाप्त हो जाती है। सोफा नहर तक हर निर्माण कार्य पर पूरी नजर रखी जा रही है। -डीएस भदौरिया, एक्सईएन एडीए।
जिला पंचायत सभी विकास कार्यों की जानकारी कर रहा है। अनियोजित विकास की शिकायत मिली तो उस पर नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराएंगे। -अली वारिस, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत।
नये प्रोजेक्ट निश्चित रूप से अलीगढ़ के औद्योगीकरण को बढ़ाएंगे। अलीगढ़-पलवल रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया बन रहा है। इस रोड से नोएडा तक की फैक्टरियों में युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। -श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र।
खेरेश्वर चौराहे से पहले ही नगर निगम की सीमा समाप्त हो जाती है, इसलिए इसके आगे का विकास कार्य संबंधित विभाग ही देख रहे हैं। नगर निगम मथुरा बाईपास का ड्रेन साफ-सफाई के लिए मांग रहा है। इसके अलावा अलीगढ़-पलवल हाईवे पर यमुना एक्सप्रेस-वे के टप्पल इंटरचेंज तक इलेक्ट्रिक बसों से सफर होगा। -राजबहादुर, उप नगर आयुक्त।
ये वजह है अलीगढ़-पलवल हाईवे की ओर बढ़ते हुए शहर की
1-सारसौल चौराहे से 47 किमी दूर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 1334 हेक्टेयर में शुरू हो चुका है। शासन को उम्मीद है कि इस 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में लगभग एक लाख लोगों को रोजगार का नया अवसर मिलेगा।
2-जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को वर्ष 2020 में दुनिया के 100 रणनीतिक ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। जुलाई से यहां 2300 करोड़ रुपये के निवेश के लिए जमीन आवंटित होने लगी हैं।
3-सारसौल चौराहे से 48 किमी दूर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मैन्युफैक्चरिंग इलेक्ट्रानिक जोन एमईजेड नाम से इलेक्ट्रानिक सिटी बनाई जाएगी। इसमें देश-विदेश की कंपनियां टीवी, मोबाइल, एलईडी सहित अन्य उपकरण बनाएंगी। इसको तीन चरणों में 1700 एकड़ में बसाया जाएगा। दस हजार को रोजगार देने का लक्ष्य।
4-सारसौल चौराहे से 125 किमी दूर नोएडा के सेक्टर 32-33 में लगभग 50 एकड़ जमीन में टाय सिटी बसने जा रही है। ये एशिया में पहला और विश्व में दूसरा खिलौने बनाने का बड़ा प्रोजेक्ट है। 600 करोड़ की लागत से 80 यूनिट में 15 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है।
5-सारसौल चौराहे से 128 किमी दूर नोएडा के सेक्टर 21 और 22 में फिल्म सिटी बनाने का फैसला हो चुका है। ये 100 एकड़ में बनाई जाएगी। हाल ही में यूपी सरकार ने इसको हरी झंडी दिखाई तो फिल्म जगत में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। पांच हजार लोगों को नया रोजगार मिलेगा।
6-सारसौल चौराहे से 10 किमी दूर लोधा के पास गांव ल्हौसरा में लगभग 39 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर बसने जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य अलीगढ़ विकास प्राधिकरण कर रहा है। दो से तीन हजार नये रोजगार मिल सकेंगे।
7-सारसौल चौराहे से 13 किमी दूर यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कोरिडोर अंडला में लगभग 52.77 हेक्टेयर में बसेगा। यहां पेड़ों के कटाने का पैसा मंजूर हो गया है। उद्यमियों को जल्द ही जमीन हस्तांतरित की जाएगी। इसको यूपीडा बना रहा है। दस हजार को रोजगार देने का लक्ष्य।
8-सारसौल चौराहे से 11 किमी दूर स्व. राजा महेंद्र प्रताप राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय लोधा में बनना प्रस्तावित है। इसको लेकर जमीन की तलाश जिला प्रशासन ने की है और निर्माण कार्य की विस्तृत रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी ने तैयार कर शासन को भेजी है। सैकड़ों को रोजगार देने का लक्ष्य।