फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Massive plantation campaign from today, target of planting 46 lakh saplings

वृहद पौधरोपण अभियान आज से, 46 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

Tue, 05 Jul 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Massive plantation campaign from today, target of planting 46 lakh saplings
जिले में मंगलवार से शुरू होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी से निर्धारित लक्ष्य 46 लाख 38 हजार 396 पौधे रोपित किए जाने और विभागों द्वारा पौधों के उठान व तैयारियों के बारे में जानकारी ली। गौरतलब हो कि जिले में पहले 54 लाख पौधरोपण की तैयारी थी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि मंगलवार को 33.13 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने ‘एक पेड़ दस पुत्र के समान’ को समाज के प्रति संवेदना का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्य में लापरवाही सहन नहीं होगी। वन विभाग को 12, 09,422 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि ग्राम विकास, राजस्व, पंचायती, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, श्रम परिवहन, उद्यान विभाग को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही जीओ टैगिंग के निर्देश दिए। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 4752 स्थलों पर 46,64,600 गड्ढ़े खोदे गए हैं। बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मंत्री एके शर्मा करेंगे पौधरोपण अभियान का शुभारंभ
प्रदेश के नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास मंत्री एके शर्मा मंगलवार को जिले में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुबह 10:15 बजे कासिमपुर में, 10:40 बजे ईशापुर कॉलोनी, सारसौल में पौधरोपण करेंगे। पूर्वान्ह 11:40 बजे मथुरा रोड स्थित सिंघारपुर केशवधाम में पौधा रोपित करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ रवाना होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed