फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   massive fire broke out in the utensils warehouse

Aligarh: बर्तन गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, शार्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना

Sun, 01 Dec 2024 11:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 11:45 PM IST
सार

दुकानदार सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे। तभी दुकान की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम से धुंआ व आग की लपटें उठती दिखाईं दीं। उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के दुकानदार आ गए। उन्होंने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप धारण करने लगी।

विज्ञापन
massive fire broke out in the utensils warehouse
बर्तन जलकर हुए राख - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना देहलीगेट के महावीरगंज में रविवार को शार्ट-सर्किट से दूसरी मंंजिल पर बर्तन की दुकान के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। दमकल ने पहुंचकर करीब एक घंटे में लगी आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


महावीरगंज में कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय व हर्ष वार्ष्णेय की बर्तन भंडार की दुकान है। दोनों रोजाना की तरह सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे। तभी दुकान की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम से धुंआ व आग की लपटें उठती दिखाईं दीं। उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के दुकानदार आ गए। उन्होंने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप धारण करने लगी। देखते ही देखते आग गोदाम में चारों ओर फैल गई। 
विज्ञापन

बर्तन की दुकान
सूचना पर इलाका पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से गोदाम में लगी आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा है कि बर्तन गोदाम में शार्ट-सर्किट के चलते आग लगी थी, जिस पर दमकल ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed