फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Massive fire broke out in lock factory in Aligarh

अलीगढ़ में ताला फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

Mon, 18 Jul 2022 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Jul 2022 11:04 AM IST
सार

अलीगढ़ जिले में तालानगरी के सेक्टर-1 में ताला फैक्टरी में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग का कारण किसी तरह शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Massive fire broke out in lock factory in Aligarh
ताला फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ताला फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां लगी हैं। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तालानगरी के सेक्टर-1 में ताला फैक्टरी में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एपेक्स के नाम से ताला फैक्टरी है। जिसमें तड़के लोगों ने आग व धुआं उठता देखा। इस सूचना पर फैक्टरी स्वामी और इलाके की पुलिस भी आ गई। मगर तब तक आग फैक्टरी में फैल गई थी। चूंकि ताला नगरी परिसर में फायर स्टेशन है। इसलिए सूचना पर एक-एक कर पांच दमकलें पहुंच गईं। इधर, अभी तक आग का कारण किसी तरह शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed