मां तुझे प्रणाम: रॉक बैंड शो के लिए लोग हैं बेकरार, 10 अगस्त को मशाल यात्रा से होगा आगाज
10 अगस्त को मशाल यात्रा से इस आयोजन का आगाज होगा। 12 अगस्त को शहर का मुख्य सेंटर प्वाइंट चौराहा अतुल पंडित रॉक बैंड द्वारा देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान होगा। फिर 15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले अमर उजाला के इस आयोजन के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है। लोग लगातार जुड़ रहे हैं और बेसब्री से आयोजन का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मशाल यात्रा के साथ-साथ देश भक्ति गीतों से जुड़ा रॉक बैंड कार्यक्रम शृंखला में शामिल है। जिसमें युवा सिंगर अतुल पंडित अपने बैंड के साथ प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजन के तहत 15 अगस्त के दिन शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान भी तय है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। अमर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर मां तुझे प्रणाम के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आजादी के अमृतकाल में इस बार यह आयोजन और वृहद रूप से आयोजित करने की तैयारी है। 10 अगस्त को मशाल यात्रा से इस आयोजन का आगाज होगा। रामघाट रोड के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होकर क्वार्सी चुंगी, केला नगर, मैरिस रोड चौराहा, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा से वापस रामघाट रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी।
12 अगस्त को शहर का मुख्य सेंटर प्वाइंट चौराहा अतुल पंडित रॉक बैंड द्वारा देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान होगा। फिर 15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा। इसके बाद स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी, जबकि इस आयोजन का समापन कार्यक्रम इंटरस्कूल सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ होगा। सालाना के इस महाआयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शहर के तमाम स्कूल, सामाजिक संगठन इस आयोजन से जुड़ रहे हैं।
ये होंगे कार्यक्रम
- 10 अगस्त को स्टेडियम से निकाली जाएगी भव्य मशाल यात्रा
- 12 अगस्त को सेंटर प्वाइंट पर गुंजायमान होगा देशभक्ति संगीत
- 15 अगस्त को एक साथ 30 से अधिक चौराहों पर राष्ट्रगान भी
हमारे सहयोगी
मुख्य स्पांसर : ओजोन सिटी
टाइटल स्पांसर : प्रशांत एंटरप्राइजेज
इन एसोसिएशन विद : एवीपी इंटरनेशनल स्कूल
पावर्ड बाई : हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, शर्मा ऑर्थोप्लास्टी एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सांगवान सिटी, एकत्व स्मार्ट सिटी, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट।
को-स्पांसर : कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, उमंग हॉस्पिटल, थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, एलआईसी अलीगढ़ मंडल, रेडिश टेक्नोलॉजी, अभिश्री हॉस्पिटल, सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपर स्पेशयलिटी सेंटर, स्टार कोल्हू कच्ची घानी, डॉ. आरके गुप्ता।
हास्पिटैलिटी पार्टनर : होटल द रॉयल रेजीडेंसी
हेल्थ एसोसिएट : वरुण ट्रॉमा एंड बर्न सेंटर प्रा. लि.
आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया।