फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mashal Yatra in aligarh

मां तुझे प्रणाम: 10 अगस्त को ऐतिहासिक मशाल यात्रा का साक्षी बनेगा शहर, लोगों में गजब का उत्साह

Fri, 09 Aug 2024 09:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 09:25 PM IST
सार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत मशाल यात्रा रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण के बाद स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी।

विज्ञापन
Mashal Yatra in aligarh
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस घड़ी का बेसबरी से इंतजार था, वह आज खत्म होगा। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत विशाल मशाल यात्रा निकाली जाएगी। अलीगढ़ शहर इस मशाल यात्रा का साक्षी बनेगा। यह यात्रा रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण के बाद स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी।

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर हर साल जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आजादी के अमृतकाल में इस बार यह आयोजन और वृहद रूप से आयोजित करने की तैयारी है। इस महाआयोजन का आगाज शनिवार 10 अगस्त को मशाल यात्रा से होगा। रामघाट रोड के अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होकर क्वार्सी चुंगी, केला नगर, मैरिस रोड चौराहा, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा से रामघाट रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त चैत्रा वी, आईजी शलभ माथुर, डीएम विशाख जी, एसएसपी संजीव सुमन इस मशाल यात्रा का संयुक्त रूप से शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की स्वर लहरियां गूजेंगी। साथ ही, युवाओं की टोली, बाइक राइडर टीम, स्केटर्स, स्कूली बच्चों के बैंड, आरएएफ की टुकड़ी आदि मशाल यात्रा में कदमताल करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त को 30 से अधिक चौराहों पर होगा राष्ट्रगान 

12 अगस्त को शहर का सेंटर प्वाइंट चौराहा गायक अतुल पंडित और उनके बैंड द्वारा देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान होगा। 15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा। इसके बाद स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। 23 अगस्त को इस महाआयोजन का समापन इंटरस्कूल सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ होगा।  

मुख्य स्पांसर : ओजोन सिटी
टाइटल स्पांसर : प्रशांत एंटरप्राइजेज
इन एसोसिएशन विद : एवीपी इंटरनेशनल स्कूल
पॉवर्ड बाई : हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, शर्मा ऑर्थोप्लास्टी एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सांगवान सिटी, एकत्व स्मार्ट सिटी, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट। 
को-स्पांसर : कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, उमंग हॉस्पिटल, थ्री डॉटस सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, एलआईसी अलीगढ़ मंडल, रेडिश टेक्नोलाजी, अभिश्री हॉस्पिटल, सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, स्टार कोल्हू कच्ची घानी, डॉ आरके गुप्ता।
हास्पिटैलिटी पार्टनर : होटल द रॉयल रेजीडेंसी।  
हेल्थ एसोसिएट : वरुण ट्रॉमा एंड बर्न सेंटर प्रा.लि.।  
आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed