फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Married women death in Keshopur village of Kotwali Hathras

विवाहिता की हत्या, शव को छोड़ ससुरालीजन फरार

Sun, 14 Apr 2019 09:16 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 14 Apr 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Married women death in Keshopur village of Kotwali Hathras
सांकेतिक तस्वीर
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव केशोपुर में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष पर दहेज केलिए हत्या करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि विवाहिता की हत्या को अंजाम देने के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव घर में ही छोड़कर भाग गए। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पति, ससुर, देवर और जेठ पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर को सोनी पत्नी राजकुमार निवासी केशोपुर हाथरस जंक्शन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही जनपद फिरोजाबाद के फरिहा कोटला निवासी सोनी के मायके पक्ष के लोग केशोपुर पहुंचे। आरोप है कि शव कमरे के बाहर पड़ा हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग शव को घर पर ही छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर इलाका पुलिस केशोपुर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पति राजकुमार, ससुर जगदीश, जेठ और देवर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता की हत्या के मामले में पति, ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 
-मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ हाथरस जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed