फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Married woman thrown out of house for bike and one lakh

Aligarh: बाइक और एक लाख के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 18 May 2024 06:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 May 2024 06:40 PM IST
सार

शादी के छह साल बाद पत्नी ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही बाइक और एक लाख रूपये की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। भूखा-प्यासा रखने लगे। महिला को ससुराली मायके में छोड़ गए। 

विज्ञापन
Married woman thrown out of house for bike and one lakh
पुलिस ने दर्ज किया केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाहिता ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि पति, सास, जेठ-जेठानी बाइक और एक लाख रूपये की मांग कर रहे हैं। ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। पति ने पहले भी जान से मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कैमथल निवासी कीर्ति कुमारी पुत्री पप्पू सिंह ने कहा कि पिता ने उसकी शादी छह वर्ष पहले वीरेन्द्र सिंह पुत्र रोशन सिंह निवासी जघीना थाना उद्योगनगर, जिला भरतपुर , राजस्थान के साथ संपूर्ण दान दहेज देकर की थी। शादी के बाद से ही पति वीरेन्द्र सिंह, सास राममूर्ति देवी, जेठ सत्यपाल, जेठानी सुनीता अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक व एक लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर भूखा-प्यासा रखा जाने लगा। शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करने लगे।
विज्ञापन


25 अप्रैल की शाम को आरोपियों ने विवाहिता को पीटा और मायके के बाहर छोड़ कर जाने लगे। वहां परिवार के लोग आ गए। उन्हें समझाने का प्रयास किया, परन्तु वह नहीं माने। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर यह बिना दहेज के ससुराल आई तो इसे जान से मार देंगे। पीडिता ने आरोप लगाया कि पति पहले भी उसे जान से मारने का प्रयास कर चुका है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed