{"_id":"66337cd98ec24a93950d3851","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: करती थी किसी से बात, टूट गया मोबाइल, पति से सही कराने की कर रही थी जिद, पत्नी ने उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: करती थी किसी से बात, टूट गया मोबाइल, पति से सही कराने की कर रही थी जिद, पत्नी ने उठाया यह कदम
Thu, 02 May 2024 05:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 May 2024 05:20 PM IST
सार
पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती थी। मोबाइल को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पांच दिन पहले मोबाइल तोड़ दिया। पत्नी मोबाइल ठीक कराने की जिद कर रही थी। ससुराल से सास व साला आए और दोनों के बीच समझौता करा गए। 2 मई की सुबह दस बजे के करीब पत्नी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खूंटी पर दुपट्टे का फंदा बनाया और उस पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक विवाहिता सविता देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पति से छिपकर पत्नी किसी से बात करती थी। पति-पत्नी के बीच झगड़े में मोबाइल टूट गया। पत्नी ने मोबाइल ठीक करानी की जिद की। मोबाइल से शुरू हुई बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के कस्बा गंगीरी निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शादी को एक साल हुआ है। पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती थी। मोबाइल को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पांच दिन पहले मोबाइल तोड़ दिया। 20 वर्षीय सविता देवी मोबाइल ठीक कराने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 1 मई को ससुराल से सास व साला आए और दोनों के बीच समझौता करा गए। 2 मई की सुबह दस बजे के करीब पत्नी सविता देवी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खूंटी पर दुपट्टे का फंदा बनाया और उस पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ छर्रा रविशंकर प्रसाद व इंसपेक्टर संजीव कुमार ने दरवाजा बंद देख एफएसएल टीम को सूचना दी। तब एफएसएल टीम ने दरवाजा तोड़ कर खूंटी पर लटकी सविता देवी को नीचे उतारा और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
मृतक सविता देवी के मायके वालों को सूचना दी गई, लेकिन तीन बजे तक मायके वाले नहीं पहुंचे। इंसपेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सविता देवी ने खूंटी पर दुपट्टा का फंदा बना कर आत्महत्या की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। अभी तक मामले पर कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।