फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   married woman by hiding religion, committed mass crimes

Aligarh News: धर्म छिपाकर महिला से शादी की, सामूहिक दुष्कर्म किया

Sun, 21 Sep 2025 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 21 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
married woman by hiding religion, committed mass crimes
क्षेत्र की एक महिला के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर शादी कर ली और कई महीनों तक उसे बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ अलग-अलग जगह पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने दूसरे समुदाय के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर 16 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उनकी बेटी 20 जून 2024 को अपने चार वर्षीय बेटे के साथ घर से चली गई थी। वह अपने साथ सोने की अंगूठी, टॉप्स, चांदी की पायल और 12,500 रुपये नकद ले गई थी। परिजनों ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बेटी ने फोन पर बताया कि हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव किंदौली निवासी आकाश ने अपनी पहचान छिपाकर उसे फंसाया था। आरोपी ने आधार कार्ड में फर्जी हिंदू नाम लिखकर और जाली दस्तावेजों का उपयोग करके उससे शादी कर ली। आरोपी उसे जबरदस्ती अपनी पत्नी बनाकर रख रहा था। जब वह घर जाने की बात कहती थी तो आरोपी का भाई नौशाद उसे जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। इसके बाद मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की। शनिवार की सुबह मुरसान थानाध्यक्ष ममता सिंह ने मथुरा-बरेली हाईवे से मुख्य आरोपी के भाई नौशाद निवासी किंदौली व शानू निवासी औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सादाबाद अमित कुमार पाठक का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed