{"_id":"68fbaf76800501ff66087097","slug":"married-woman-body-found-hanging-murder-charge-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, पति सहित तीन ससुराली हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, पति सहित तीन ससुराली हिरासत में
Fri, 24 Oct 2025 10:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:25 PM IST
सार
सुबह साक्षी ने अपने पिता को फोन पर यह बताया कि वे उसे यहां से ले जाएं। अन्यथा ससुराली मार देंगे। जब तक वे यहां आए। तब तक उसका शव उन्हें फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
हत्यारोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। इस खबर पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच व पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार मथुरा के महावन क्षेत्र के खैमा नगला के भोलानाथ सारस्वत की बेटी साक्षी की शादी 2018 में सारसौल के विशाल संग हुई थी। भोलानाथ का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज के बाद भी ससुराली संतुष्ट नहीं थे। बेटी का उत्पीड़न करते रहे। इस बीच साक्षी एक बच्चे की मां भी बनी। मगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
24 अक्तूबर सुबह साक्षी ने अपने पिता को फोन पर यह बताया कि वे उसे यहां से ले जाएं। अन्यथा ससुराली मार देंगे। जब तक वे यहां आए। तब तक उसका शव उन्हें फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने खबर देकर पुलिस बुला ली। आरोपों के आधार पर पुलिस ने पति सहित तीन ससुराली हिरासत में भी ले लिए। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार परिवार के आरोपों, तहरीर के आधार पर मुकदमा व अन्य कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन