{"_id":"64dfc6ae41365e2da2023ac9","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-unborn-child-dies-aligarh-news-c-114-1-sali1013-195-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
सार
आरोप है कि एक माह बाद से ही पति समेत सास भागवती, ननद मीरा, देवर सुनील व चचिया ससुर लालाराम दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। तीन माह बाद वह गर्भवती हुई तो पति आग बबूला हो गया और कर्जे का हवाला देकर दहेज लाने की कहने लगा।
विज्ञापन
गर्भवती महिला
विस्तार
अलीगढ के हरदुआगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पिटाई कर घर से निकाल दिया। इस दौरान आठ माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर हरदुआगंज के दरोगा ने आरोपियों को बुला लिया, जिसके बाद उसे टरका कर भगा दिया। एसएसपी से की गई शिकायत के बाद पति समेत पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला जहांगीराबाद की मंजू पुत्री रामचरण ने बताया कि बीते साल तीन जुलाई को उसकी शादी राहुल कुमार पुत्र स्व. बाबू लाल निवासी गांव बहरावद थाना अतरौली के साथ हुई थी। आरोप है कि एक माह बाद से ही पति समेत सास भागवती, ननद मीरा, देवर सुनील व चचिया ससुर लालाराम दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। तीन माह बाद वह गर्भवती हुई तो पति आग बबूला हो गया और कर्जे का हवाला देकर दहेज लाने की कहने लगा। विरोध करने पर गर्भ गिराने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है की 24 जून की शाम ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मायके आकर उसने डॉक्टर को दिखाया तो आठ माह के गर्भस्थ शिशु की मौत होने की जानकारी दी। मामले में एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन