{"_id":"6128dd90557ec25cee44e900","slug":"married-jija-and-sali-committed-suicide-in-love-affair-one-poisoned-other-by-hanging-dead-bodies-found-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जीजा-साली ने प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या, एक ने जहर दूसरे ने फंदे से लटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जीजा-साली ने प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या, एक ने जहर दूसरे ने फंदे से लटकर दी जान
Fri, 27 Aug 2021 06:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:11 PM IST
सार
घटनास्थल से पुलिस ने सल्फास की गोलियां भी बरामद की हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बन्ना देवी थाना इलाके के सारसौल की घटना है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा जीजा और साली का घर में शव मिले हैं। जीजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं, साली ने जहर खाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर भीड़ मौके पर जुट गई है। पुलिस के आला अधिकारी जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल से पुलिस ने सल्फास की गोलियां भी बरामद की हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बन्ना देवी थाना इलाके के सारसौल की घटना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बन्ना देवी थाना इलाके के सारसोल पटाखे वाली गली में उस वक्त गम का माहौल हो गया, जब शादीशुदा जीजा और साली के शव मकान में देखे गए। घर के अंदर जयप्रकाश का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, वहीं मृतक की साली मीरा का शव बेड पर पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची मृतका मीरा की बेटी ने तत्काल सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शादीशुदा जीजा-साली का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने जान दी है। मृतका के पति चंद्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला दवा लेने के लिए घर से कहकर निकली थी, काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो बेटी अपने मौसा के यहां मां को देखने के लिए आई थी। दोनों के शव घर के अंदर पड़े मिले। मृतका के पति ने कहा कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते दोनों ने आत्महत्या की है।
क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई तय हो पाएगी। - मोहसीन खान, क्षेत्राधिकारी