{"_id":"63f7a772521e77365c0233c5","slug":"marriage-of-minor-stopped-but-groom-and-middleman-absconded-with-daughter-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नाबालिग की शादी तो रुकी, मगर बेटी को लेकर दूल्हा व बिचौलिया फरार, नहीं मिल रहा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नाबालिग की शादी तो रुकी, मगर बेटी को लेकर दूल्हा व बिचौलिया फरार, नहीं मिल रहा सुराग
Thu, 23 Feb 2023 11:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:20 PM IST
सार
नाबालिग 14 साल की किशोरी बहन की शादी साढ़े तीन लाख रुपये में उसकी मां द्वारा उम्रदराज व्यक्ति से कराई जा रही थी। शादी तो रूकवा दी गई, मगर आरोपी मां, उम्रदराज दूल्हा व बिचौलिया गायब हो गए। किशोरी को भी मां साथ ले गई।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के गोंडा की किशोरी का विवाद रुकवाने के मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपी किशोरी संग गायब हो गए। मगर विवाह रुक गया। इस मामले में मुकदमे के आधार पर चारों को बृहस्पतिवार को दिन भर पुलिस तलाशती रही। मगर कोई सुराग नहीं लगा।
गोंडा तलाशेरा के युवक ने बुधवार रात पुलिस को खबर दी थी कि उसकी नाबालिग 14 साल की किशोरी बहन की शादी साढ़े तीन लाख रुपये में उसकी मां द्वारा उम्रदराज व्यक्ति से कराई जा रही है। शादी खैर में एक घर में चल रही है। इस सूचना पर सीओ के निर्देश पर पुलिस टीम चाइल्ड लाइन के साथ मौके पर पहुंची। वहां शादी की तैयारी चल रही थीं।
इस दौरान शादी तो रुक गई। मगर आरोपी मां, उम्रदराज दूल्हा व बिचौलिया गायब हो गए। किशोरी को भी मां साथ ले गई। मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह के अनुसार मां सीमा देवी, बिचौलिया सुरेंद्र व दूल्हा रोहित उर्फ खिलाड़ी को तलाशा जा रहा है। इधर, चाइल्ड लाइन के स्तर से भी मामले में पैरवी शुरू कर दी गई है।