{"_id":"63d926c14a7f6e63564f04c5","slug":"marriage-of-344-poor-daughters-of-backward-class-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिछड़ा वर्ग की 344 गरीब बेटियों की शादी के लिए 20-20 हजार, ऐसे मिलता है अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिछड़ा वर्ग की 344 गरीब बेटियों की शादी के लिए 20-20 हजार, ऐसे मिलता है अनुदान
Tue, 31 Jan 2023 08:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 31 Jan 2023 08:03 PM IST
सार
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण की ओर से पिछड़ा वर्ग की प्रत्येक ऐसी गरीब बेटी के परिवार की ओर से किए गए आवेदन पर 20 हजार रुपया का अनुदान दिया जाएगा। अलीगढ़ में ऐसी 344 गरीब बेटियों की शादी पर यह धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार पिछड़ा वर्ग के गरीब बेटियों की शादी के लिए अनुदान दे रही है। राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण की ओर से पिछड़ा वर्ग की प्रत्येक ऐसी गरीब बेटी के परिवार की ओर से किए गए आवेदन पर 20 हजार रुपया का अनुदान दिया जाएगा। अलीगढ़ में ऐसी 344 गरीब बेटियों की शादी पर यह धनराशि दी जाएगी। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद को 686 शादियों के लिए एक करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। अलीगढ़ में 1838 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। तहसील एवं ब्लॉक द्वारा सत्यापनोपरान्त 837 आवेदनों को अग्रसारित किया गया है। विभाग द्वारा जांच करने पर 344 पात्र पाये गये। समिति के अनुमोदन के उपरांत जन्द ही लाभार्थी के खाते में 20,000 रुपये की धनराशि स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
योजना के लिए यह है जरूरी
शहरी क्षेत्र में आवेदक की वार्षिक आय 56460 एवं गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्र में 46080 वार्षिक होनी चाहिए। विभाग के लिए आवेदन में लड़के की उम्र 21 वर्ष लड़की की 18 वर्ष होनी चाहिए। योजना में एक परिवार से अधिकतम 2 पुत्रियों तक विवाह अनुदान की का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
ब्लॉक में इतने हैं लाभान्वित
- अकराबाद में 54
- गंगीरी में 39
- बिजौली में 36
- जवां में 32
- धनीपुर में 28
- इगलास में 24
- टप्पल में 22
- खैर में 18
- अतरौली में 10
- चण्डौस में 10
- गोण्डा में 2
- अतरौली नगर क्षेत्र में 10
- कोल नगर क्षेत्र में 59