फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   market with protesting poster

बाजार तो खुले लेकिन विरोध के पोस्टर के साथ

Fri, 20 Dec 2019 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
market with protesting poster
अलीगढ़ के दोदपुर बाजार में दुकान पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध बैनर लगाए दुकानदार। - फोटो : CITY OFFICE
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरना-प्रदर्शन का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को महानगर के अधिकांश बाजार खुले और उनमें आम दिनों की तरह ही कामकाज हुआ। दुकानों में लोगों ने अपने रोजमर्रा के सामान की खरीददारी की। दुकानदाराें ने भी कई दिनों का अटका कामकाज निपटाया। सर्दी के कपड़े, सब्जी, दूध, किराना सहित अन्य सामान की खरीददारी हुई। केलानगर से दोदपुर की ओर कुछ दुकानों पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पोस्टर लगाए गए थे। इसमें इंग्लिश में लिखा गया था आई अपोज एनआरसी और सीएए। ऊपर हिंदी में लिखा है संविधान जिंदाबाद। ये पोस्टर एक तरह के डिजाइन के हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि ये बांटे गए हैं।
विज्ञापन

इधर, पुराने शहर के रसलगंज, सराय हकीम, बाहरद्वारी, पत्थर बाजार, बड़ा बाजार, फूल चौराहा, सराफा बाजार, मदारगेट, कनीवरीगंज, देहलीगेट, रेलवे रोड, महावीरगंज, दुबे का पड़ाव, ऊपरकोट, आगरा रोड, सराय सुल्तानी, गांधीपार्क, नौरंगाबाद, मसूदाबाद, सराय लवरिया, सारसौल, पनैठी, जीटी रोड, मैरिस रोड, समद रोड, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, गांधी आई हास्पिटल तिराहा, जनकपुरी, विष्णुपुरी, स्टेशन रोड, मेडिकल रोड में पूरा दिन बाजार में शांतिपूर्ण माहौल रहा। सभी अपने अपने काम में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed