{"_id":"5ec588218ebc3e90ae67bf7b","slug":"market-open-but-corona-s-fear-continues-city-office-news-ali234160019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुला, लेकिन कोरोना की दहशत जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुला, लेकिन कोरोना की दहशत जारी
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट समद रोड़ पर मोबाइल की दुकानें खुलने पर मोबाइल खरीदते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन 4.0 में मिलने वाली कुछ रियायतों के साथ बुधवार का दिन दुकानों, शोरूमों की साफ सफाई और सैनिटाइजेशन में गुजरा। कुछ बोहनी बट्टा भी हुआ। कहीं-कहीं ग्राहकों ने खरीददारी कर महीनों बाद अपना मन खुश किया। लगभग 30 फीसदी दुकानें ही खुल र्पाइं, जिसमें मोबाइल शॉप, मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानों की संख्या अधिक थी। मैरिस रोड के कुछ शोरूम खुले, सेंटर प्वाइंट, समद रोड, रामघाट रोड, गांधी आई हास्पिटल तिराहा, दुबे का पड़ाव, गांधी पार्क, कंपनी बाग की कुछ दुकानें ही खुलीं।
रेलवे रोड अप्सरा टॉकिज के पास खुला तो तांगा स्टैंड की ओर पूरा बाजार बंद रहा क्योंकि ये कंटेनमेंट इलाका है। इसी कारण से आगरा रोड, मामू भांजा, सराय हकीम की दुकानें बंद रहीं। शहर के देहलीगेट, सासनीगेट, ऊपरकोट कोतवाली इलाके में पूरी तरह से लॉकडाउन प्रभावी रहा। छूट के अनुसार सब्जी, किराना, प्रोविजन स्टोर, दूध-दही, डेयरी, फल, कचौड़ी, खस्ता की दुकानें सुबह सात से ग्यारह बजे तक खुलीं। 58 दिन बाद कचौड़ी, खस्ता, समोसा, पूड़ी की दुकानें खुली तो ग्राहकों की लाइन भी लगी। इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कम हुआ। 12 बजते-बजते पुलिस ने इनको बंद करा दिया।
दोपहर 12 बजे से कपड़ा, रेडीमेड, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल, मोबाइल, ऑटो, पान, कास्मेटिक, लेडीज वियर, किड्स वियर, जेंटस वियर, ज्वैलरी शोरूम, चश्मा, गिफ्ट स्टोर, जनरल स्टोर, बर्तन, हार्डवेयर, ताला, नमकीन, दलमोठ और मिठाई की दुकानें खुलीं। इन दुकानों में पहले एक डेढ़ घंटे तक साफ सफाई होती रही। इसके बाद कर्मियों ने सैनिटाइजेशन किया। ग्राहकों को भी पहले सैनिटाइजर पेश किया जाता। इसके बाद मास्क लगवा कर अंदर बुलाया जाता रहा। दोपहर डेढ़ बजे लगभग 40 डिग्री सेल्सियस की झुलसा देने वाली गरमी के कारण ग्राहक कम थे, लेकिन तीन बजे के बाद लोगों की संख्या बढ़ी। इस दौरान पुलिस की गश्त होती रही। दुकानदारों की मांग है कि उन्हें कम से कम शाम सात बजे तक का समय दिया जाए। वरना इस तपती दोपहर में 12 से पांच बजे तक दुकान खोलने से क्या लाभ होगा..? ग्राहक इतनी तेज धूप केवल बहुत जरूरत भर का सामान ले पाएंगे। सामान्य दुकानदारी प्रभावित होगी। पहले दिन लगभग 30 फीसदी दुकानें ही खुलीं। जिसमें नामचीन दुकानों को छोड़ दें बाकी दुकानों की संख्या बहुत कम थी।
विज्ञापन
21 मार्च से लगभग 58 दिन पूरे हो गए हैं। आज बाजार खुला तो लोगों ने सावधानी के साथ अपनी जानकारी की। सबसे ज्यादा ग्राहक एसी, कूलर, फ्रिज की जानकारी कर रहे हैं। एक दो दिन में बाजार सामान्य होने की उम्मीद है। ईद का भी असर होना चाहिए।
- हर्षित सिंह राजपाल, चरन इलेक्ट्रानिक्स मैरिस रोड
ईद में ग्राहकों के आने की उम्मीद है। हमने सैनिटाइजेशन, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा है। बिना इसके ग्राहकों को अंदर प्रवेश नहीं है। इससे ग्राहक और हमारा स्टाफ दोनों की सुरक्षा रहेगी। हम इसका कड़ाई से पालन करेंगे।
- पंकज, मैडम शोरूम, मैरिस रोड
ग्राहक निकलने लगे हैं, लेकिन दोपहर में धूप बहुत तेज होने का असर है। प्रशासन दुकानें खोलने का समय तय करने के दौरान इसका ध्यान रखे तो सभी का हित है। 40 डिग्री तापमान में दोपहर 12 बजे ग्राहक कैसे आएंगे। इसलिए शाम का समय बढ़ाना चाहिए।
- देवेंद्र गुप्ता, डेल शोरूम, सेंटर प्वाइंट
मैंने अपनी पूरी जिंदगी में पहली बार इतनी लंबी बंदी देखी है। हम दुकान को दुरुस्त कर रहे हैं। ग्राहक मोबाइल की जानकारी करने आए। मोबाइल ठीक कराए। धूप के चश्मे भी खरीदे हैं। प्रशासन को शाम को बाजार कम से कम 8 बजे तक खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
- अमित गुप्ता, गुप्ता मोबाइल, गांधीआई हास्पिटल तिराहा
आज दो महीने बाद दुकान खुली है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हम केवल दो लोग ही यहां हैं। ग्राहकों को भी दूर खड़ा कर रहे हैं। नगद की जगह ई पेमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं। हम सब जानते हैं कि इसी से कोरोना का बचाव हो सकता है।
- जसवीर सरदार, खालसा मोबाइल ओएलएफ के पास रामघाट रोड
सभी दुकानें नहीं खुल पाई हैं। व्यापारियों और ग्राहकों में भी इसकी दहशत है। आने वाले कुछ दिनों में बाजार में रौनक लौट आएगी। ईद के कारण बृहस्पतिवार से ग्राहकों के आने की उम्मीद है। रोजमर्रा का सामान बिकने लगा है। मास्क और सैनिटाइजर भी रखा है।
- अतुल कुमार वार्ष्णेय, सेेंटर प्वाइंट
बहुत दिन बाद दुकान पर बैठे तो कुछ मन लगा है। हम सैनिटाइजर, मास्क, फेस शील्ड भी ग्राहकों को दे रहे हैं। पान के साथ कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, मीठे पान की मांग आज पहले जैसी नहीं थी। शाम को दुकान बंद कर देंगे तो ग्राहक लौट जाएंगे।
- मनोज अग्रवाल, स्टैंडर्ड पान
पहले दिन हमने शो रूम और सर्विस सेंटर का सैनिटाइजेशन कराया है। स्टाफ के कम लोगों को ही बुलाया है। इसके साथ ग्राहकों को भी बैठाने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया है। बृहस्पतिवार से कामकाज कुछ ढर्रे पर लौटने की उम्मीद है। - पुनीत गुप्ता, आरएस हांडा मैरिस रोड
हम रामघाट रोड से सेंटर प्वाइंट तक आइसक्रीम देते हैं। आज पहले दिन ग्राहकों ने पूछताछ कर कुछ आइसक्रीम भी खरीदी हैं, लेकिन पहले वाली बात नहीं थी। आदमी डरा हुआ है। बच्चों को आइसक्रीम अभी नहीं दिला रहे हैं लोग। कुछ दिनों में ये समस्या दूर होगी।
- अरुण कुमार, क्वालिटी आइसक्रीम

दुबे का पड़ाव पर साड़ी खरीदती महिला।- फोटो : CITY OFFICE

रेलवे रोड़ सुरेश कचौड़ी भंडार के यहां सुबह कचौड़ी लेने के लिये लगी भीड़।- फोटो : CITY OFFICE