फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Market lose dute to rucks in Aligarh

उपद्रव से कारोबार अपाहिज, 200 करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित

Tue, 25 Feb 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Market  lose dute to rucks in Aligarh
हावीरगंज बाजार में भी पसरा सन्नाटा। - फोटो : CITY OFFICE
कौशल ओझा
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के ऊपरकोट एवं बाबरी मंडी में उपद्रव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट बंद किए जाने से शहर का कारोबार अपाहिज हो गया है। दो दिन में 200 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। ऊपरकोट को छोड़कर आसपास के क्षेत्रों में दुकानें तो खुली, लेकिन तनावपूर्ण माहौल एवं आशंकाओं से घिरे ग्राहकों ने बाजार से किनारा कर लिया।
रविवार को ऊपरकोट एवं बाबरी मंडी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान माहौल खराब हो गया था। मुंह पर रुमाल बांधकर पत्थरबाजी, आगजनी, फायरिंग आदि की घटनाएं हुई थी। पुलिस-प्रशासन को स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। इस घटना के बाद पूरे जिले में चर्चा का बाजार गरम है। तमाम तरह की आशंकाओं के बीच सोमवार को अब्दुल करीम चौराहा, सब्जी मंडी, फूल चौराहा, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, कनवरीगंज, महावीरगंज, बारहद्वारी, सराय हकीम और रेलवे रोड आदि क्षेत्रों में दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। अभी होली एवं सहालग का समय है और कारोबार ठीक-ठाक चल रहा था। उपद्रव की घटना के बाद से बाजार सूना पड़ गया है। ग्राहकों ने बाजार से किनारा कर लिया है। सोमवार को बहुत कम बिक्री हुई। दुकानदार खून के आंसू रो रहे हैं और माहौल खराब करने वाले लोगों को कोस रहे हैं। बाजार के जानकारों की माने तो रविवार एवं सोमवार के बीच करीब 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

कल तक बाजार में अच्छे ग्राहक थे। होली के कारण दूरदराज के दुकानदार माल ले जा रहे थे। ऊपरकोट एवं बाबरी मंडी में उपद्रव के बाद अचानक माहौल खराब हो गया। ग्राहक बाजार छोड़कर चले गए। आज दिन भर दुकानें तो खुली रहीं, लेकिन ग्राहक गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजा सौरभ सहपऊ, किराना व्यापारी
ऊपरकोट एवं बाबरी मंडी में बवाल के बाद से बाजार में सन्नाटा पसरा है। हर तरफ पुलिस-फोर्स दिखाई दे रही है। आशंकाओं से घिरे लोग बाजार आने से कतरा रहे हैं। आज सुबह से कारोबार की स्थिति बेहद खराब है। बाजार में ग्राहक नहीं हैं।
- प्रशांत अग्रवाल, व्यवसायी, रेलवे रोड
इंटरनेट बंद होने से बैंकिंग ट्रांजेक्शन बंद है। करीब 100 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। जीएसटी से संबंधित कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। हवाई एवं ट्रेन टिकट नहीं करा पा रहे। पुरानी स्वास्थ्य पॉलिसी दूसरी कंपनी में शिफ्ट किया हूं। कोई कार्य नहीं हो रहा। नुकसान की आशंका है।
- चेतन पांडेय, उद्यमी
इंटरनेट बंद होने से शेयर मार्केट से संबंधित कार्य ठप रहे। कुछ लोग दूसरे शहर में चले गए। हमलोग मडराक से करीब दो किलोमीटर आगे जाकर जरूरी कार्य किये। वहां पर नेटवर्क आ रहा था। इंटरनेट कनेक्शन के लिए कुछ लोग मंगलायतन मंदिर के पास चले गए।

- संजय माहेश्वरी, शेयर कारोबारी
आज इंटरनेट न हो तो बिजनेस अपाहिज हो जाता है। इंटरनेट ही आज बिजनेस के आंख, कान और नाक हैं। तमाम ट्रांजेक्शन मोबाइल के माध्यम से हो रहा है। ई-वे बिल बिना नेट संभव नहीं है। यानी आर्डर नहीं भेज सकते। आज तमाम तरह की खरीद-बिक्री मोबाइल के माध्यम से हो रहे हैं।
- सुनील दत्ता, महामंत्री, तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed